'दुर्गा बनो, काली बनो, लेकिन कभी बुर्के वाली मत बनो...' बुरहानपुर में युवती की हत्या पर बोले बागेश्वर महाराज

बागेश्वर महाराज ने मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा समेत सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद कहा कि इस केस में बहुत पहले से भगवा आतंकवाद की कहानी लिख दी गई थी. उन्होंने इसे सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश बताया. साथ ही हिंदू बेटियों से अपील की कि वे जागें और अपनी रक्षा करें.

Advertisement
बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Photo: Ravish Pal Singh/ITG) बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Photo: Ravish Pal Singh/ITG)

रवीश पाल सिंह / लोकेश चौरसिया

  • छतरपुर ,
  • 04 अगस्त 2025,
  • अपडेटेड 3:39 PM IST

मालेगांव ब्लास्ट केस में NIA की स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया. साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत सात आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया. इसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि उन्हें और भगवा को बदनाम करने की बड़ी साजिश रची गई थी.

इसी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बागेश्वर धाम सरकार के बागेश्वर महाराज ने कहा कि जब यह घटना घटी थी, तभी बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से भगवा आतंकवाद की कहानी तैयार कर दी गई थी. उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे से भगवा को आतंकवाद से जोड़ने की कोशिश की गई, जबकि भगवा सनातन धर्म का प्रतीक है, जो सबको अपनाने वाला, दया और करुणा से भरा हुआ होता है.

Advertisement

योजनाबद्ध तरीके से भगवा आतंकवाद की कहानी तैयार की गई

बागेश्वर महाराज ने कहा कि अब यह पूरी तरह से सिद्ध हो गया है कि भगवा आतंकवाद नाम की कोई चीज नहीं होती, न हो सकती है. अब इस झूठी कहानी पर विराम लग गया है. बुरहानपुर में एक हिंदू बेटी की हत्या पर भी बागेश्वर महाराज ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश में थूक जिहाद, लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी साजिशें चल रही हैं. कुछ कुंठित मानसिकता के लोग हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनके मकसद पूरे न होने पर उनकी हत्या कर देते हैं.

देश में थूक जिहाद और लव जिहाद जैसी साजिशें चल रही हैं

हिंदू बेटियों से उन्होंने अपील की  दुर्गा बनो, काली बनो, लेकिन कभी बुर्के वाली मत बनो. उन्होंने कहा कि हम दिन-रात प्रयास कर रहे हैं कि हिंदू जागे. जात-पात मिटाकर एक हों, तभी आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »