गलती से भी दे दी गाली तो लगानी पड़ेगी पूरे गांव में झाड़ू, MP के गांव में पंचायत का फैसला

बुरहानपुर का बोरसर गांव गाली-गलौच मुक्त बनने की अनोखी और बेहतरीन मिसाल पेश कर रहा है. यहां गाली देने पर 500 रुपये जुर्माना या सफाई की सजा दी जाती है. पंचायत और ग्रामीणों की पहल से पूरे गांव में सभ्यता और जागरूकता का माहौल बना है, जिससे छोटे विवाद भी अब शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाए जा रहे हैं.

Advertisement
गलती से भी दे दी गाली तो लगानी पड़े पूरे गांव में झाड़ू (Photo: itg) गलती से भी दे दी गाली तो लगानी पड़े पूरे गांव में झाड़ू (Photo: itg)

अशोक सोनी

  • बुरहानपुर ,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक ऐसा गांव है जिसे गाली-गलौच मुक्त गांव का दर्जा मिला है. जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर 6 हजार की आबादी वाला बोरसर गांव मध्य प्रदेश का पहला ऐसा गांव बन गया है. जहां गाली नहीं दी जाती.अगर कोई यहां गाली देने की गलती कर दे तो तुरंत उसपर जुर्माना ठोका जाता है और यहां तक की सजा का भी प्रावधान है.

Advertisement

जुर्माना और गांव में झाड़ू मारने की सजा

ग्राम पंचायत बोरसर के सरपंच अंतरसिंह, उपसरपंच विनोद शिंदे सहित अभिनेता अश्विन पाटिल ने गांव को गाली मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया है. उन्होंने गांव में संस्कार नवाचार की ऐसी नींव रखी है कि पूरे गांव में कोई भी गाली देने से बचता है. क्या अमीर और क्या गरीब गांव का ये नियम सभी पर लागू होता है. अगर कोई लड़ाई झगड़े में गाली दे भी दे. तो उसपर तुरंत 500 रुपए जुर्माना लगाया जाता है या एक घंटे तक गांव में झाड़ू मारकर साफ सफाई करवाई जाती है.

हर व्यक्ति फ्री इंटरनेट

यहां बच्चों से लेकर युवाओं को सभ्य और जागरूक बनाने के लिए यहां पुस्तकालय भी खोला गया है जहां धर्म-कर्म, जनरल नॉलेज और स्कूली पाठयक्रम की किताबों का खजाना उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा गांव में इंटरनेट क्रांति लाई गई है और 4 स्थानों पर फ्री वाईफाई स्थापित किया है जिससे गांव का हर व्यक्ति फ्री इंटरनेट का लाभ उठा रहा है. साथ में हर घर हरियाली अभियान के तहत लोगों को पौधे वितरित किए गए हैं, जिससे गांव को हरित क्रांति से भी जोड़ा जा सके.

Advertisement

'गाली से बढ़ जाता है विवाद'

अभिनेता व समाजसेवी अश्विन पाटिल ने कहा जब मुंबई से गांव लौटा तो देखा बेहद छोटी-छोटी बातों पर गाली-गलौच की वजह से बड़े विवाद बन जाते थे. यानी विवाद की जड़ उतनी बड़ी नहीं होती थी. जितनी गाली बन जाती थी.इसके बाद मैंने ग्राम पंचायत के सरपंच अंतरसिंह और उपसरपंच विनोद शिंदे से संपर्क किया.उन्होंने एक बैठक बुलाई, यहां सभी को मौजूदगी में फैसला लिया और ग्राम पंचायत ने एक आदेश जारी किया. अब जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जहां साफ शब्दों में लिखा है कि बोरसर मध्यप्रदेश का पहला गाली मुक्त गांव है.यहां मां-बहन की गाली देने पर ₹500 का दंड या एक घंटा गांव की सफाई कराई जाएगी.

गांव में शुरू किया गया सेवा भाव कक्ष 

गांव में एक खास सेवा भाव कक्ष भी शुरू किया गया है, यहां जरूरतमंदो के लिए विभिन्न प्रकार की सामग्री उपलब्ध है. दानदाता और समाजसेवियों ने सामग्री दान की है, जरूरत के मुताबिक किसी भी धर्म और जाति का व्यक्ति लाभ उठा सकता है, यह पहल ग्रामीणों के लिए मददगार साबित हो रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »