मध्य प्रदेश का जलवा, देश के टॉप-3 नेशनल एयरपोर्ट में खजुराहो और भोपाल

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रैंकिंग में मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है. खजुराहो एयरपोर्ट देशभर में पहले और भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट तीसरे स्थान पर रहा. यह रैंकिंग यात्रियों के फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है, जिसमें साफ-सफाई, सुरक्षा, चेक-इन, स्टाफ का व्यवहार और समग्र यात्री अनुभव जैसे मानकों का मूल्यांकन किया गया.

Advertisement
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नेशनल एयरपोर्ट्स की रैंकिंग में खजुराहो हवाई अड्डा पहले नंबर पर रहा. (File Photo) एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की नेशनल एयरपोर्ट्स की रैंकिंग में खजुराहो हवाई अड्डा पहले नंबर पर रहा. (File Photo)

aajtak.in

  • भोपाल ,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:11 AM IST

मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के इस साल के नेशनल कस्टमर सैटिस्फैक्शन रैंकिंग (National Customer Satisfaction Survey Ranking) में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. वहीं, भोपाल स्थित राजा भोज एयरपोर्ट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सेवा गुणवत्ता के मामले में दोनों एयरपोर्ट का शीर्ष स्थानों पर पहुंचना मध्य प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है.

Advertisement

खजुराहो एयरपोर्ट के डायरेक्टर संतोष सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत, यात्रियों के भरोसे और बेहतर सेवाएं देने की निरंतर प्रतिबद्धता का परिणाम है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट मैनेजमेंट का उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना और भविष्य में सेवा की गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाना है. उनका कहना था कि यात्रियों का सकारात्मक अनुभव ही किसी भी एयरपोर्ट की सबसे बड़ी सफलता का पैमाना होता है.

यात्रियों के फीडबैक के आधार पर बनी रैंकिंग

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के मुताबिक, यह रैंकिंग देशभर के विभिन्न हवाई अड्डों पर यात्रियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर तैयार की गई है. सर्वे के दौरान यात्रियों से एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधाओं और सेवाओं के बारे में विस्तृत प्रतिक्रिया ली गई. इसके बाद विभिन्न मानकों पर एयरपोर्ट का मूल्यांकन कर अंतिम रैंकिंग जारी की गई. इस सर्वे में चेक-इन प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, टर्मिनल की साफ-सफाई, कर्मचारियों का व्यवहार, प्रतीक्षा समय, खानपान की सुविधाएं, सूचना प्रणाली और यात्रियों के समग्र अनुभव जैसे कई महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड में पहली बार 2 हिंदू सदस्य, सनवर पटेल फिर बने अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री हेपतुल्ला भी सदस्य

इन सभी मानकों पर खजुराहो एयरपोर्ट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया. संतोष सिंह ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एयरपोर्ट प्रबंधन के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है.  उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध खजुराहो के मंदिर, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हैं, हर साल बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. ऐसे में बेहतर हवाई संपर्क, आधुनिक सुविधाएं और उत्कृष्ट यात्री अनुभव क्षेत्र में पर्यटन को और बढ़ावा देंगे.

वहीं, भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट का देश में तीसरे स्थान पर आना भी इस बात का संकेत है कि मध्य प्रदेश के हवाई अड्डों पर यात्री सुविधाओं और सेवा गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है. अधिकारियों का मानना है कि इस उपलब्धि से राज्य की सकारात्मक छवि मजबूत होगी और भविष्य में अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आकर्षित करने में मदद मिलेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »