VIDEO: कटनी में पुलिसवालों की दबंगई! बारातियों को लाठी-डंडों से पीटा, नहीं हो सकी शादी

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर बवाल हो गया. जिसके चलते बारातियों और पुलिस के बीच मारपीट हो गई और शादी भी नहीं हो सकी. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
बारातियों की पिटाई करता एक पुलिसकर्मी. (Photo: Screengrab) बारातियों की पिटाई करता एक पुलिसकर्मी. (Photo: Screengrab)

अमर ताम्रकार

  • कटनी,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:41 AM IST

मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सोमवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर बड़ा विवाद हो गया, जिसके चलते बारात में जमकर बवाल हुआ और अंततः शादी ही नहीं हो सकी. घटना कुठला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की है. जहां चौधरी परिवार के यहां विवाह समारोह आयोजित था. जानकारी के अनुसार मैहर जिले के अमदरा से बारात आई थी और देर रात बारात निकाली जा रही थी. इस दौरान तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था और कुछ लोग शराब के नशे में भी बताए जा रहे हैं.

Advertisement

बिना दुल्हन लौटी बारात
स्थानीय लोगों की शिकायत पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और डीजे बंद कराने का प्रयास किया. पुलिस के अनुसार इस दौरान बारातियों ने विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया. जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई. सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा, लेकिन हालात और बिगड़ गए. पुलिस और बारातियों के बीच कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया. इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं.

विवाद इतना बढ़ गया कि शादी की रस्में पूरी नहीं हो सकीं और कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस और बारातियों के बीच झड़प देखी जा सकती है. इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है और चौधरी समाज में आक्रोश व्याप्त है.

Advertisement

वर और वधु दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ उपद्रव और मारपीट का मामला दर्ज किया है. वहीं, वर और वधु पक्ष के लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया. उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस का कहना है कि ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की गई थी, लेकिन हालात अचानक बिगड़ गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »