ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर बायो से 'BJP' हटाया? कांग्रेस ने कसा तंज तो दिया ये जवाब

कांग्रेस नेताओं की ओर से शनिवार को दावा किया गया कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपने ट्विटर बायो से 'बीजेपी' हटा दिया है. इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने तंज कसने शुरू कर दिए. इसके बाद सिंधिया ने खुद मोर्चा संभाला और कांग्रेस नेताओं पर कटाक्ष किए.

Advertisement
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 20 मई 2023,
  • अपडेटेड 8:42 PM IST

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने शनिवार को दावा किया कि मध्य प्रदेश के बीजेपी नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर बायो से 'बीजेपी' हटा दिया है. इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने तंज कसने शुरू कर दिए. इसके जवाब में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद मोर्चा संभाला और ट्वीट करते हुए लिखा, "मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पास जनता का कोई मुद्दा नहीं है. इसलिए सुबह-शाम केवल झूठ और प्रोपेगेंडा फैलाना है. मेरे ट्विटर बायो से अच्छा अगर जनता की मन की बात पढ़ ली होती तो 15 महीनों में भ्रष्ट सरकार न जाती".

Advertisement

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का तंज

ज्योतिरादित्य सिंधिया के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लिखा, "ये दुनिया मेरे बाबुल का घर, वो दुनिया ससुराल, जा के बाबुल से नजरें मिलाऊं कैसे, घर जाऊं कैसे? लागा चुनरी में दाग…."

ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर तंज

सिंधिया की कमी खलती है- लक्ष्मण सिंह

उधर, प्रदेश की सियासत में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई विधायक लक्ष्मण सिंह ने ये कहकर गहमागहमी तेज कर दी कि उन्हें पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमी खलती है. 2020 में कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया इस समय केंद्रीय मंत्री हैं. सिंधिया के कांग्रेस छोड़ते ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी और बाद में शिवराज सिंह के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनी थी. 

Advertisement

सिंधिया में क्षमता है, वो अच्छे वक्ता हैं

राजगढ़ जिले के चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'मुझे सिंधिया की याद आती है क्योंकि उनकी उपस्थिति कांग्रेस के लिए फायदेमंद थी. इसमें कोई संदेह नहीं है कि सिंधिया में क्षमता है और वो अच्छे वक्ता हैं.' 

गौर करने वाली बात ये है कि लक्ष्मण सिंह का यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था, अगर पार्टी ने आदेश दिया तो वह गुना लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं. 

सिंधिया 2019 में अपने परिवार के पारंपरिक गढ़ गुना से चुनाव हार गए थे. पत्रकारों से बात करते हुए लक्ष्मण सिंह ने यह भी दावा किया कि भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि वो भगवा पार्टी से नाखुश हैं और जानते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनावों का परिणाम क्या होगा.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »