जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाना पड़ा भारी... इन्फ्लुएंसर प्रकृति गौर पर FIR, मोबाइल भी जब्त; अब मांग रही माफी

सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक किस कदर भारी पड़ सकती है, इसका ताजा उदाहरण इंदौर में देखने को मिला. लैंटर्न चौराहे की जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने वाली इन्फ्लुएंसर प्रकृति गौर अब पुलिस के कानूनी शिकंजे में हैं.

Advertisement
इंदौर के लैंटर्न चौराहे पर रील बनाकर फंसी युवती.(Photo:ITG) इंदौर के लैंटर्न चौराहे पर रील बनाकर फंसी युवती.(Photo:ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:24 PM IST

MP News: इंदौर में सोशल मीडिया पर रातों-रात वायरल होने की चाहत एक युवती के लिए भारी मुसीबत बन गई है. शहर के व्यस्त लैंटर्न चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल की जेब्रा क्रॉसिंग पर लेटकर रील बनाने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रकृति गौर के खिलाफ तुकोगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवती का मोबाइल भी जब्त कर लिया है.

Advertisement

दरअसल, कुछ दिनों पहले प्रकृति गौर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह रेड लाइट के दौरान जेब्रा क्रॉसिंग पर बीच सड़क लेटकर रील बनाती नजर आ रही थी.

वीडियो सामने आने के बाद इंदौर पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया. देखें VIDEO:- 

मामले का संज्ञान लेते हुए तुकोगंज पुलिस ने युवती को पूछताछ के लिए थाने तलब किया. जांच के बाद पुलिस ने सार्वजनिक सड़क पर बाधा डालने और आम जनता की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 270 और 285 के तहत केस दर्ज कर लिया.

पुलिस का कहना है कि बीच चौराहे पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ यातायात प्रवाह को प्रभावित करती हैं, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य चालकों और खुद रील बनाने वाले की जान के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करती हैं. 

Advertisement

कानूनी शिकंजे में फंसने और पुलिस थाने से बुलावा आने के बाद प्रकृति गौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी इस हरकत के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है. देखें VIDEO:- 

इस घटना के बाद एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने नागरिकों और खासकर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे स्टंट न करें, जिससे यातायात बाधित हो या किसी की जान जोखिम में पड़े. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकतों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »