इंदौर: महिला की गुल्लक लूटने वाला गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस  

मध्यप्रदेश के इंदौर में एक फल वाली महिला की गुल्लक लूटने के आरोप में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने एक आरोपी का शहर में जुलूस भी निकाला है.

Advertisement
पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस पुलिस ने निकाला आरोपी का जुलूस

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 17 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

मध्यप्रदेश के इंदौर महू तहसील के अंतर्गत आने वाले चक्की वाले महादेव मंदिर के नजदीक शुक्रवार को फल की दुकान लगाने वाली महिला की गुल्लक से 2 अज्ञात आरोपी लगभग दस हजार रुपए निकालकर फरार हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने मामले में आस पास के सीसीटीवी खंगाले जिसमें एक आरोपी की पहचान हुई. आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने लूट कांड में पकड़े गए आरोपी शाहरूख पिता इब्राहिम पठान उम्र (27) वर्ष निवासी चंदन नगर का जुलूस निकाला.

Advertisement

3 युवकों ने की थी रेकी

इधर इस मामले में एएसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि महिला के पैसे लूटने ले लिए 3 युवकों ने रेकी बनाई थी और अब तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके है. ये आरोपी इंदौर के ही निवासी हैं. इनपर पहले से कई मामले दर्ज हैं.  चक्की वाले महादेव मंदिर के सामने फल फ्रूट का ठेला लगाने वाली महिला के गल्ले से इन लोगों ने 10 हजार रुपये लूटे थे.

बता दें कि पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं जब लूट के लिए आए बदमाशों ने घर से लूट मचाते हुए  बच्चों की गुल्लक तक नहीं छोड़ी. कुछ समय पहले ग्रेटर नौएडा में लूट का ऐसा ही मामला सामने आया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »