मां ने दूध के लिए दिए थे ₹20, छोटे भाई ने 10 रुपये मांगे, मना किया तो बड़े पर किया अटैक, इंदौर में सनसनीखेज घटना

इंदौर में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली यह घटना तेजाजी नगर थाना क्षेत्र की है. मां ने बड़े बेटे को दूध लाने के लिए 20 रुपये दिए थे, लेकिन छोटा भाई उससे 10 रुपये मांगने लगा. मना करने पर दोनों में विवाद बढ़ा और छोटे भाई ने चाकू उठाकर हमला कर दिया.

Advertisement
इंदौर के तेजाजी नगर में खूनी वारदात.(Photo: Representational) इंदौर के तेजाजी नगर में खूनी वारदात.(Photo: Representational)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 24 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:07 PM IST

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में सोशल मीडिया और नशे की लत के बीच नाबालिगों में बढ़ता आक्रोश बेहद खतरनाक रूप लेता जा रहा है. तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में महज 10 रुपये के लेनदेन को लेकर दो सगे नाबालिग भाइयों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई. 10 रुपये देने से इनकार करने पर गुस्से में आकर छोटे भाई ने चाकू से बड़े पर जानलेवा हमला कर दिया.

Advertisement

घटना के बाद लहूलुहान हालत में बड़े भाई को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है.  

दूध के पैसों से शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी पर खत्म

क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मामला तेजाजी नगर थाना क्षेत्र का है और घटना में शामिल दोनों भाई नाबालिग हैं. परिजनों के अनुसार, मां ने अपने बड़े बेटे को बाजार से दूध खरीदने के लिए 20 रुपये दिए थे.

इसी दौरान छोटा भाई वहां पहुंचा और बड़े भाई से उनमें से 10 रुपये मांगने लगा. जब बड़े भाई ने पैसे देने से मना किया, तो दोनों में बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने घर में रखा चाकू उठाया और बड़े भाई पर वार कर दिया.

Advertisement

नशे की लत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

अचानक हुए इस हमले से परिवार में अफरा-तफरी मच गई. परिजन तुरंत घायल बेटे को अस्पताल लेकर पहुंचे. सूचना मिलने के बाद तेजाजी नगर थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. इलाके में चर्चा है कि महज 10 रुपये के लिए सगे भाई पर हमला करने के पीछे नशे की लत एक मुख्य वजह हो सकती है. फिलहाल पुलिस विवाद के सभी पहलुओं और परिस्थितियों की गहनता से जांच कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »