इंदौर: EV कार के चार्जिंग प्वाइंट में हुआ ब्लास्ट, पूरे घर में लग गई आग... 8 लोग जिंदा जले

इंदौर में दर्दनाक हादसा हो गया. जहां इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के चार्जिंग प्वाइंट में ब्लास्ट हो गया. जिससे पूरे घर में आग लग गई और एक ही परिवार के 8 लोगों की जलकर मौत हो गई.

Advertisement
घर में आग लगने से 6 लोग जिंदा जले. (Photo: Screengarb) घर में आग लगने से 6 लोग जिंदा जले. (Photo: Screengarb)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक तीन-मंजिला घर के बाहर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पॉइंट पर धमाके के बाद आग लगने से एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई. आग की वजह से घर के अंदर रखे कुछ कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और ज़्यादा भड़क गई.

सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कुंदन मंडलोई ने बताया कि बृजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी में स्थित घर में सुबह 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच आग लगी. आग में सात लोगों की मौत हो गई. ACP ने बताया कि घटना के बाद एक बच्चा लापता बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है.
 

Advertisement
आग इतनी भयानक थी कि घर से बाहर नहीं निकल पाए लोग. (Photo: Screengrab)

यह भी पढ़ें: पति ने पत्नी को दिया चलती ट्रेन के आगे धक्का, 150 CCTV कैमरों की मदद से 20 घंटे में आरोपी अरेस्ट

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीन-मंजिला घर के बाहर एक कार चार्ज की जा रही थी. उन्होंने कहा कि चार्जिंग पॉइंट पर एक धमाका हुआ, और उसके बाद कार में लगी आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. अधिकारी ने बताया कि घर के दरवाज़ों पर इलेक्ट्रॉनिक ताले लगे थे, जिससे पुलिस के लिए दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसना मुश्किल हो गया था.

घटना के वक्त मौजूद थे 10 लोग

पुलिस आयुक्त ने बताया कि घर के अंदर रखे कुकिंग गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और ज़्यादा भड़क गई. आग लगने के दौरान घर के अंदर फंसे तीन लोगों को बचा लिया गया. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि आग लगने के समय घर के अंदर करीब 10 लोग मौजूद थे. सरकारी महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घांघोरिया ने बताया कि आग में मारे गए सात लोगों के शवों को सरकारी अस्पताल लाया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »