MP: गंदी हरकत करता था सौतेला पिता, बेटी ने वीडियो बनाकर करवा दिया अरेस्ट

मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को पकड़ा है जो अपनी सौतेली बेटी के साथ गंदी हरकत करता था. बेटी जब पिता के इस हरकत से परेशान हो गई तो उसने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. आरोपी उस इलाके का बड़ा ड्रग तस्कर माना जाता है.

Advertisement
बेटी से छेड़छाड़ करने वाला पिता गिरफ्तार बेटी से छेड़छाड़ करने वाला पिता गिरफ्तार

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर,
  • 23 जून 2023,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पिता द्वारा अपनी सौतेली बेटी से अश्लील हरकत और प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है जहां एक बड़ा ड्रग तस्कर अपनी बेटी के साथ गंदी हरकत और मारपीट करता था. बेटी को प्रताड़ित किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

पीड़िता ने खुद वीडियो जारी कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी थी. लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने अपने सौतेले पिता हेमंत जैन पर गंभीर आरोप लगाए थे. आरोपी इंदौर शहर का सबसे बड़ा ड्रग तस्कर माना जाता है.

उसकी सौतेली बेटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो (पिता) आए दिन अलग-अलग तरह से प्रताड़ित करते हैं. पीड़िता ने बातया कि हेमंत जैन एक दिन सुबह-सुबह घर पहुंचे और मेरे साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी.  

पीड़ित ने लसूड़िया पुलिस को लेकर भी शिकायत की कि पुलिस ने पूरे मामले में किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की और इसी के चलते पीड़िता को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करना पड़ा.

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में उचित कार्रवाई करने की बात कही है. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उनकी मां कैंसर से पीड़ित है लेकिन उसके बाद भी लगातार परिवार के साथ मारपीट की गई है.

Advertisement

पीड़ित लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद इंदौर के डीसीपी ने कहा, 'युवती का वीडियो वायरल हुआ था, उसने शिकायत की कि उसके सौतेले पिता उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं हमने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.'


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »