Digvijay Singh ने भरी सभा में पूछा- जिसे कांग्रेस के गारंटी कार्ड की जानकारी न हो वो हाथ उठाए, छोटे भाई ने उठा दिया

Rajgarh Lok Sabha Constituency: राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय ने चुनाव प्रचार के दौरान पूछा, गारंटी कार्ड के बारे में सभी को जानकारी है क्या? जिसे जानकारी नहीं है वो हाथ उठाए. इतने में मंच पर बैठे हुए दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपना हाथ खड़ा कर दिया. कहा कि उन्हें गारंटी के बारे में कुछ नहीं पता.

Advertisement
छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के हाथों में गारंटी कार्ड सौंपते हुए दिग्विजय. छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के हाथों में गारंटी कार्ड सौंपते हुए दिग्विजय.

aajtak.in

  • राजगढ़,
  • 02 मई 2024,
  • अपडेटेड 2:35 PM IST

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह ने जब कांग्रेस के गारंटी कार्ड के बारे में जनता से सवाल पूछा कि तो वह घर में ही घिर गए. छोटे भाई और पूर्व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भरी सभा में कह दिया कि उन्हें गारंटी के बारे में कुछ नहीं पता.

दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय ने पूछा, गारंटी कार्ड के बारे में सभी को जानकारी है क्या? जिसे जानकारी नहीं है वो हाथ उठाए. इतने में मंच पर बैठे हुए दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह ने अपना हाथ खड़ा कर दिया. लक्ष्मण सिंह ने कहा कि उन्हें गारंटी के बारे में कुछ नहीं पता.

Advertisement

अपने छोटे भाई की बात सुनकर दिग्विजय सिंह असहज हो गए. दिग्विजय सिंह ने माइक से आवाज़ लगाकर मंच और कांग्रेस का गारंटी कार्ड (संकल्प पत्र) मंगवाया और पढ़कर सुनाया. कांग्रेस के गारंटी कार्ड को पढ़ने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा, इस कार्ड पर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी के हस्ताक्षर भी हैं. देखें Video:-

दिग्विजय सिंह ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण सिंह के हाथों में गारंटी कार्ड सौंपते हुए उसे पढ़ने की सलाह दी. कहा, यदि हमारे भाई को ही गारंटी नहीं मालूम तो फिर हमारी नेतागिरी कैसे चलेगी?'
 
राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के आवन गांव में नुक्कड़ सभा करने पहुंचे दिग्विजय सिंह के साथ उनके विधायक पुत्र जयवर्द्धन सिंह भी मंच पर मौजूद थे. सभा शुरू होने के कुछ देर बाद लक्ष्मण सिंह भी कार्यक्रम में पहुंच गए. दिग्विजय सिंह ने लक्ष्मण सिंह को मंच पर बुलाया और साथ में बैठने के लिए कहा. लेकिन मंच पर बैठने के बाद लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस के गारंटी कार्ड पर ही सवाल खड़े कर दिए. 

Advertisement

बता दें कि अंतिम चुनाव के इमोशनल कार्ड को सामने रखकर 77 साल के दिग्विजय सिंह जनता के बीच जा रहे हैं. उनका मुकाबला बीजेपी के रोडमल नागर से है. बता दें कि नागर पिछले 10 साल से सांसद हैं. 

साल 1962 में राजगढ़ लोकसभा सीट पर हुए पहले चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार भानुप्रकाश सिंह को जीत मिली थी. उन्होंने कांग्रेस के लिलाधर जोशी को हराया था. कांग्रेस को इस सीट पर पहली बार जीत 1984 में मिली, जब दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के जमनालाल को मात दी थी.

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के रोडमल नागर को 8,23,824 वोट मिले थे. BJP कैंडिडेट के मुकाबले कांग्रेस की मोना सुस्तानी को 3,92,805 वोट मिले और नोटा ने 10,375 वोट हासिल किए. 

2014 के चुनाव में बीजेपी के रोडमल नागर ने कांग्रेस अंलाबे नारायण सिंह  को हराया था. इस चुनाव में नागर को 5,96,727 वोट मिले थे और अंलाबे नारायण को 3,67,990  वोट मिले थे. दोनों के बीच हार जीत का अंतर 2,28,737 वोटों का था. तीसरे स्थान पर बसपा रही थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »