'एक दिन मुझे बोल्ड आउट होना है, मेरे बहुत विरोधी हैं...' बोले धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 73 समाजों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर कहा कि मेरे विरोधी बहुत हैं. उन्होंने कहा कि मुझे एक दिन बोल्ड आउट होना है, लेकिन तब तक मैं घर-घर हिंदुत्व की यात्रा पूरी कर लूंगा. उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने फूट डालो राज करो की नीति अपनाई थी, वर्तमान में देश में हल्लीलाह वाले यही कर रहे हैं.

Advertisement
पं. धीरेंद्र शास्त्री. पं. धीरेंद्र शास्त्री.

पंकज शर्मा

  • राजगढ़,
  • 29 जून 2023,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले के खिलचीपुर उदय पैलेस में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 73 समाज के अध्यक्षों के साथ बैठक की. उन्होंने कहा कि तुम लोगों की फूट में सरकार का फायदा कैसे होगा? फूट डालो नीति करो से नेताओं का फायदा है. अंग्रेज चले गए, उनका बीज बचा हुआ है.

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सबको डर है यह बात इसलिए बोल रहे हैं. हमारे पीछे विरोधी तो लगे हुए हैं. हमें यह भी पता है कि बोल्ड आउट होना है, लेकिन एक धीरेंद्र कृष्ण को कोई मिटाएगा, तब तक हम घर-घर धीरेंद्र कृष्ण की यात्रा प्रारंभ कर देंगे.

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जहां 73 समाजों के लोग आगे आकर हिंदू सनातन एकता के लिए एक हो रहे हैं. इसका श्रेय सबसे पहले भारतवर्ष में राजगढ़ को मिलेगा. इसके लिए सभी समाज एकजुट हों, तभी एक राष्ट्र बनेगा. 

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ने खिलचीपुर में ली 73 समाज के प्रमुखों की बैठक.

पं.धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अपनी लड़ाई के दूसरे मजहब के लोग मजे लेते हैं. अंग्रेज जब भारत में आए तो फूट डालो राज करो की नीति अपनाई. वर्तमान में हल्लीलाह वाले यही कर रहे हैं. आपकी लड़ाई का वह भड़काने का काम करते हैं.

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हम चाहते हैं, हिंदू राष्ट्र हो, हमें राजनीति में नहीं जाना

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम जातिवाद पर भरोसा नहीं करते. हम सिर्फ सद्भावना व मानवता पर भरोसा करते हैं. हमारा कर्म है हिंदू एक हो, हिंदू राष्ट्र हो. हमें कोई राजनीति में नहीं जाना. अब चुनाव आ गए हैं. तुम्हें लड़ाने वाले आ गए हैं. जातिवाद के नाम पर कुर्ता पायजाम, पुरानी गाड़ी लेकर 14 लाख में  नेताजी बनकर जातिवाद पर बांट देंगे. धीरेंद्र शास्त्री ने 73 समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में अगड़े पिछड़े की लड़ाई बंद कर एक होने का संकल्प दिलाया.

Advertisement

समाज में फैला रहे प्रायोजित जहर 

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि षड्यंत्रकारी प्रायोजित ढंग से अगड़े–पिछड़े का जहर फैला रहे हैं. लव जिहाद, रामचरित मानस को जलाना, ये सब षड्यंत्र है. हमारे ही भाई षड्यंत्र के शिकार होकर भगवान को बाहर निकाल रहे हैं. बाहरी लोग हमारी बहन–बेटियों को फंसा रहे हैं. पिछड़े समाज को मंचों पर खड़ा करेंगे. जातीय कट्टरता समाज के लिए घातक है. सबको मंदिर में दर्शन करने का अधिकार मिलना है. कुप्रथा को समाप्त करना है. कोई समाज का व्यक्ति गलती करता है तो उसको पूरे समाज से न जोड़ा जाए. हमारी लड़ाई के मजे दूसरे लेते हैं. इस समय में सद्भाव मंच के साथ बैठक करें, दोनों पक्ष बैठें. आज से हम भी नई यात्रा शुरू करेंगे. हर जिले में समाजों की बैठक करेंगे. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »