सोनम रघुवंशी पर बनेगी फिल्म, नाम होगा 'हनीमून इन शिलांग'... इंदौर में राजा के भाइयों से मिले डायरेक्टर

राजा रघुवंशी के भाइयों ने बताया राजा और सोनम पर फिल्म बनने जा रही है. जिसका नाम हनीमून इन शिलांग होगा. इसके डायरेक्टर एसपी निंबायत ने परिजनों से चर्चा की थी. जिस पर हम लोगों ने अपनी रजामंदी दे दी है. इस फिल्म में राजा के बचपन से लेकर हनीमून और मर्डर तक की कहानी होगी. डायरेक्टर एसपी निंबायत ने इससे पहले कबड्डी और लौट आओ पापा फिल्म बना चुके हैं.

Advertisement
सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी (Photo: ITG) सोनम रघुवंशी और राजा रघुवंशी (Photo: ITG)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 30 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

इंदौर के चर्चित  सोनम रघुवंशी पर फिल्म बनने जा रही है. इसका नाम होगा हनीमून इन शिलांग. इसके लिए राजा रघुवंशी के परिवार वालों ने मुंबई के एक फिल्म डायरेक्टर को अनुमति दे दी है. डायरेक्शन और शूटिंग का अधिकांश काम इंदौर में ही होगा.

राजा रघुवंशी के भाइयों ने अपने घर में मीडिया से बात करते हुए बताया कि मुंबई से आए डायरेक्टर एसपी निंबायत ने फिल्म बनाने को लेकर हम लोगों से चर्चा की थी. जिस पर हमने अपनी रजामंदी दे दी है. इस फिल्म में राजा के बचपन से लेकर हनीमून और मर्डर तक की कहानी होगी. डायरेक्टर एसपी निंबायत ने इससे पहले कबड्डी और लौट आओ पापा फिल्म बना चुके हैं.

Advertisement

11 मई को हुई थी राजा और सोनम की शादी

बता दें कि इंदौर की रहने वाली सोनम से राजा की शादी 11 मई को हुई थी. कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद सोनम अपने मायके चली गई थी. इसके बाद वहीं से उसने हनीमून पर शिलांग जाने का प्लान बनाया. राजा शिलांग नहीं जाना चाहता था लेकिन सोनम ने ना केवल राजी किया बल्कि टिकट भी कटवाया और हनीमून के लिए शॉपिंग भी की. इसके बाद दोनों इंदौर से शिलांग के लिए रवाना हुए.

23 मई को आखिरी बात हुई बात 

23 मई की दोपहर डेढ़ बजे सोनम सास सोनम को फोन करती हैं. ये सास बहू के बीच हुई आखिरी बात थी. इस आखिरी बातचीत के दौरान खुद सोनम ने अपनी सास को ये बताया था कि वो लोग इस वक्त किसी जंगल में घूमने आए हैं. वहां शायद वहां कोई झरना था. पर झरना तीन हजार स्टेप नीचे जाकर था. .इसके बाद दोपहर दो बजे सोनम और राजा दोनों का फोन बंद हो जाता है. राजा और सोनम के घर वालों ने इसकी सूचना इंदौर पुलिस को दी. दोनों की तलाश शुरू हुई. पहले किसी अनहोनी की आशंका थी. फिर  2 जून को शिलांग के वेइसाडोंग फॉल्स के पास राजा का बुरी तरह सड़ चुका शव मिला था, जिसके सिर पर गहरी चोटें थीं. लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चल रहा था. अब पुलिस को सोनम की तलाश थी.

Advertisement

गाजीपुर से भाई को किया फोन

इसी बीच 9 जून को सोनम ने वाराणसी के पास गाजीपुर जिले के एक ढाबे से अपने भाई गोविंद को फोन किया और बताया कि उसके साथ अनहोनी हो गई है. गोविंद ने पुलिस को सूचना दी. मेघालय पुलिस गाजीपुर पहुंची यहां से सोनम को मेघालय ले जाया गया. वहां पता चला कि सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी है.

खुलती गई सभी कड़ियां

इसके बाद तो पूरी कड़ी खुलती चली गई. राज के दोस्तों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. जिन्होंने इस मर्डर में सोनम की मदद की थी. इस समय सभी शिलांग में जेल के अंदर है. केस चल रहा है. इस घटना के बाद सोनम और राजा की शादी व सगाई के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. जिसमें दोनों हंसते हुए सभी रस्मों में शामिल हो रहे. इन वीडियो को देखकर कोई भी अंदाजा नहीं लगा पाया कि सोनम के मन में इतनी गहरी साजिश चल रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »