झुग्गी से आलीशान विला तक का सफर, दो बहनों का 'डर्टी गेम' लड़कियों को पार्टी में ले जाकर रईस लोगों से मिलवाया जाता था

भोपाल के बागसेवनिया इलाके में दो सगी बहनों और उनके साथी को धर्मांतरण, रेप और देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि वो लड़कियों को नौकरी और लग्जरी लाइफ का झांसा देकर शोषण करती थीं. पुलिस ने फ्लैट से गिरफ्तारी कर मोबाइल जब्त किए हैं और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है.

Advertisement
अमरीन और चंदन यादव (Photo: ITG) अमरीन और चंदन यादव (Photo: ITG)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:22 AM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में धर्मांतरण और देह व्यापार का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बागसेवनिया थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो सगी बहनों अमरीन उर्फ माहिरा और आफरीन के साथ चंदन यादव नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद फ्लैट पर ताला लगा हुआ है.

पुलिस के अनुसार, एक ब्यूटिशियन ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. शुरुआत में मामला जबरन धर्म परिवर्तन और रेप से जुड़ा लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो एक दूसरी पीड़िता भी सामने आई. इसके बाद पूछताछ में कई चौंकाने वाले आरोप सामने आए.

Advertisement

धर्मांतरण और देह व्यापार का बड़ा खुलासा

आरोप है कि अमरीन और आफरीन पहले अब्बासनगर की झुग्गी बस्ती में रहती थीं. बाद में उन्होंने सागर रॉयल विला में किराए पर फ्लैट लिया. बताया जा रहा है कि अमरीन अपने दो बच्चों, बहन आफरीन और बॉयफ्रेंड चंदन यादव के साथ उसी फ्लैट में रहती थी.

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि उन्हें कभी शक नहीं हुआ. फ्लैट में रहने वाली लड़कियां काफी प्राइवेट रहती थीं और देखने में सामान्य परिवार जैसा माहौल लगता था. गिरफ्तारी के बाद ही लोगों को कथित अवैध गतिविधियों की जानकारी मिली.

गैंग से जुड़े अन्य नाम भी आए सामने

पीड़िताओं का आरोप है कि दोनों बहनें लड़कियों को नौकरी दिलाने और बेहतर जीवन का सपना दिखाकर अपने साथ रखती थीं. बाद में उन्हें बड़ी पार्टियों में ले जाया जाता था और रईस लोगों से मिलवाया जाता था. आरोप है कि लड़कियों पर शराब और एमडी ड्रग्स लेने का दबाव बनाया जाता था.

Advertisement

पीड़ित लड़कियों ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें मुंबई और अहमदाबाद ले जाया गया, जहां अनजान लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर किया गया. चंदन यादव पर भी रेप के आरोप लगाए गए हैं. दावा है कि वह धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था और लग्जरी लाइफ का लालच देता था.

लड़कियों को पार्टी में रईस लोगों से मिलवाया जाता

पुलिस ने अमरीन, आफरीन और चंदन यादव के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. जांच में कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और कई युवतियों की तस्वीरें मिलने की बात सामने आई है. पुलिस को शक है कि यह एक संगठित गैंग हो सकता है. जांच में बिलाल और यासिर नाम के दो अन्य युवकों का भी नाम सामने आया है.

पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी 

इस मामले पर डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अब तक कितनी लड़कियां इस जाल में फंसी हैं. फिलहाल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही है और अन्य संभावित पीड़िताओं की तलाश भी की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement