भोपाल ISBT में आग का तांडव... आधा दर्जन बसें धू-धूकर जलीं, वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर

भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में आग लग गई. पार्किंग में खड़ी एक बस से शुरू हुई आग आसपास के वाहनों तक फैल गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब आधा दर्जन बसें प्रभावित हुई हैं. फिलहाल आग लगने की वजह और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

Advertisement
आग से मची अफरा-तफरी.(Photo: Screengrab) आग से मची अफरा-तफरी.(Photo: Screengrab)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:01 PM IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार शाम ISBT बस स्टैंड की पार्किंग में खड़ी वर्मा ट्रेवल्स की बसों में आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, करीब आधा दर्जन बसें आग की चपेट में आ गईं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बताया जा रहा है कि सबसे पहले एक बस में आग लगी. इसके बाद लपटें आसपास खड़ी दूसरी बसों तक फैल गईं. पार्किंग में एक साथ कई बसों में आग लगने से नुकसान की आशंका है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भोपाल गोलीकांड में सायरा खान का यू-टर्न... बोली- छत पर टहलते समय नहीं, घर में रखी पिस्टल से गलती से चली थी गोली

आग लगने की वजह का पता नहीं

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. घटना की विस्तृत जानकारी और नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है. आग कैसे शुरू हुई और कितनी बसें पूरी तरह प्रभावित हुईं, इसकी पुष्टि आगे की जानकारी मिलने के बाद हो सकेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »