पिता ने कहा था- 'बेटी सड़क पर आ जाओगी', फिर भी IAS पति को तलाक देकर 20 साल बड़े कांग्रेस नेता से की शादी, अब मिल रहा धोखा

IAS Husband Divorce Case Bhopal: भोपाल के सियासी गलियारों से एक ऐसा हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है जिसने रिश्तों, धोखे और सत्ता के रसूख की परतों को उधेड़ कर रख दिया है. एक समय अपने IAS पति को छोड़कर कांग्रेस नेता का हाथ थामने वाली शिखा सिंह आज न्याय के लिए दर-दर भटक रही हैं.

Advertisement
कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर पत्नी के आरोप.(Photo:ITG) कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह चौहान पर पत्नी के आरोप.(Photo:ITG)

धर्मेंद्र साहू

  • भोपाल,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

"पिता ने कहा था- बेटी सड़क पर आ जाओगी, और आज मैं सच में वहीं खड़ी हूं..." यह शब्द हैं एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर शिखा सिंह के, जिन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस के कद्दावर नेता महेंद्र सिंह चौहान पर प्रताड़ना, दहेज लोभ और जान से मारने की कोशिश के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. शिखा सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है.

Advertisement

शिखा सिंह (45) की कहानी किसी फिल्मी पटकथा जैसी है, लेकिन इसका अंत बेहद दुखद नजर आ रहा है. शिखा की शादी 2007 में एक आईएएस अधिकारी से हुई थी. 

शिखा का दावा है कि महेंद्र सिंह चौहान (65) के प्रभाव और दबाव में आकर उन्होंने अपने IAS पति को तलाक दिया. उस समय उनके पिता ने उन्हें आगाह किया था, लेकिन उन्होंने अपने से 20 साल बड़े नेता से शादी कर ली. 

शिखा के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही महेंद्र सिंह का असली चेहरा सामने आ गया. मारपीट और प्रताड़ना का सिलसिला शुरू हुआ जो पिछले 19 सालों से जारी है. 

शिखा सिंह ने अपनी शिकायत में कई खौफनाक बातें कही हैं. आरोप है कि पति ने 2 करोड़ रुपये और कार की मांग की. 9 फरवरी को उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया. शिखा का दावा है कि उन्हें जहर देकर मारने का प्रयास भी किया गया. देखें VIDEO:- 

Advertisement

शिखा ने बताया कि महेंद्र सिंह की पहली पत्नी ने भी उन पर महिला उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. शिखा का कहना है कि आरोपी बहुत प्रभावशाली है और वह अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं. उनके पास पति के खिलाफ कई ऑडियो और वीडियो क्लिप्स मौजूद हैं. 

मैं ब्लैकमेलिंग का शिकार हूं: कांग्रेस नेता
दूसरी ओर, प्रदेश कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के इंचार्ज महेंद्र सिंह चौहान ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उनका कहना है कि शिखा उन्हें पिछले 15 सालों से ब्लैकमेल कर रही हैं. उन्होंने पहले ही तलाक की प्रक्रिया शुरू कर दी है, इसलिए यह मामला दर्ज कराया गया है. 

भोपाल पुलिस ने शिखा सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. शिखा फिलहाल भोपाल में अकेली रह रही हैं और उनका बेटा हॉस्टल में है और उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की है कि उनके आत्मसम्मान की रक्षा की जाए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »