MP: बैतूल के भीमपुर में 32 बच्चों की अचानक बिगड़ी तबीयत, दूध-केला खाने के बाद शुरू हुईं उल्टियां

MP के बैतूल में दूध और केला खाने के बाद 32 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. उल्टियां होने पर सभी बच्चों को भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. फिलहाल सभी की हालत स्थिर है और दूध का सैंपल जांच के लिए लिया गया है.

Advertisement
एजुकेशन सोसाइटी की कुटीर संस्था से मिले दूध, केले, बरबटी के बीज.(Photo:ITG) एजुकेशन सोसाइटी की कुटीर संस्था से मिले दूध, केले, बरबटी के बीज.(Photo:ITG)

राजेश भाटिया

  • बैतूल,
  • 16 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:21 PM IST

मध्य प्रदेश के बैतूल में दूध और किला का सेवन करने के बाद 32 बच्चों की तबीयत खराब हो गई है. बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. परिजनों का कहना है कि उनके बच्चों को परिवार एजुकेशन सोसायटी की कुटीर संस्था से मिला दूध, केले, बरबटी के बीज दिया गया था.

मामला बैतूल के भीमपुर क्षेत्र का है जहां एक साथ 32 बच्चों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया. दूध और केले का सेवन करने के बाद बच्चों को अचानक उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद सभी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया.

Advertisement

भीमपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत चिखली के ग्राम भाडरी का है. यहां परिवार एजुकेशन सोसायटी की कुटीर संस्था से मिला दूध, केले,.बरबटी के बीज दिया गया था. इनके सेवन के बाद 32 बच्चों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया.

SDM और CMHO सहित सीनियर अधिकारी भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और बच्चों के उपचार की जानकारी ली. राहत की खबर यह है कि फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

बैतूल सीएमएचओ संजीव शर्मा का कहना है कि परिवार एजुकेशन सोसायटी की कुटीर संस्था से मिला दूध, केले, बरबटी के बीज दिए गए थे.  

इसके सेवन के बाद बच्चों को उल्टियां होने लगीं, उन्हें भी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर है और दूध का सैंपल ले लिया गया है.

Advertisement

अपने बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे सुमरत कास्दे का कहना है कि उसका बच्चा कुटीर गया था, जहां उसे दूध और केला दिया गया था. इसके बाद स्कूल गया, वहां उसने कुछ नहीं खाया और स्कूल से पता चला कि बच्चों को उल्टियां हो रही हैं तो उन्हें अस्पताल लेकर आए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »