खंडवा: अस्पताल में हाथ जोड़ता रहा पति, महिला ने मैटरनिटी विंग के बाहर बच्चे को दिया जन्म

खंडवा के डोंगरी गांव की रहने वाली छाया सोमवार रात प्रसव पीड़ा के बाद खंडवा के जिला अस्पताल पहुंचीं थीं. छाया के पति रितेश ने बताया कि छाया को बार-बार कोशिशें करने के बाद भी समय से अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा सका. इसके बाद उन्होंने अस्पताल के मैटरनिटी विंग के बाहर ही बच्चे को जन्म दे दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • खंडवा,
  • 24 मई 2023,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

मध्य प्रदेश के खंडवा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अस्पताल के बाहर ही एक बच्चे को जन्म दे दिया. इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने के आरोप लग रहे हैं.

एक अधिकारी ने बताया कि 25 साल की महिला ने एक सरकारी अस्पताल के बाहर खुले में एक बच्चे को जन्म दे दिया है. भर्ती करने से पहले प्रक्रिया में हुई देरी के कारण उसे समय से अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा सका.

Advertisement

बार-बार कोशिशों के बाद भी नहीं किया भर्ती

जानकारी के मुताबिक डोंगरी गांव की रहने वाली छाया सोमवार रात प्रसव पीड़ा के बाद खंडवा के जिला अस्पताल पहुंचीं थीं. छाया के पति रितेश ने बताया कि छाया को बार-बार कोशिशें करने के बाद भी समय से अस्पताल में भर्ती नहीं कराया जा सका.

प्रसूति विभाग के बाहर दिया बच्चे को जन्म

काफी मशक्कत के बाद भी जब उसे एडमिट नहीं किया गया तो छाया ने मंगलवार तड़के अस्पताल के प्रसूति विभाग के बाहर एक बच्चे को जन्म दे दिया. 

जिम्मेदार लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई: CMHO

खंडवा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी शरद हार्ने ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »