रहना है बीमारी से दूर तो घर में लगाएं ये पौधे

आजकल के बढ़ते प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल की वजह से बीमारियां बहुत हो रही हैं. इन बीमारियों से बचना है तो घर में लगाएं ये 5 पौधे...

Advertisement
रहना है बीमारी से दूर तो घर में लगाएं ये पौधे रहना है बीमारी से दूर तो घर में लगाएं ये पौधे

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

बीमारियों से बचने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत तो होती ही है साथ ही अपने वातावरण को शुद्ध बनाए रखना भी बहुत आवश्यक होता है.


विशेषज्ञों की माने तो घर या उसके आस-पास में कुछ पौधे लगाने से आप बीमारी से बचे रह सकते हैं.


1. आइवी पौधा लगाने के कुछ घंटों के भीतर ही हवा को शुद्ध करने लगता है. यह हवा में मौजूद कीटाणुओं का नाश कर देता है.
2. घर के आस-पास पीस लिली का पौधा लगाने से हवा में शुद्धता आती है. जिससे दूर भागती हैं.
3. बांस का पौधा घर में लाने से आप के कीटाणुओं से दूर तो रहेंगे ही साथ ही इस पौधे से घर में खुशहाली भी आती है.
4. स्पाइडर पौधा हवा से कार्बन मोनोऑक्साइड, स्टेरीन को निकाल कर उसे शुद्ध कर देता है. यह पौधा घर में रहेगा तो आप निश्चय ही रोगमुक्त रहेंगे.
5. ऐलोवेरा बहुत ही लाभकारी पौधा माना जाता है. यह ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement