बालों को बढ़ने से रोकते हैं स्प्लिट एंड्स, इन 5 हेयर टिप्स से मिलेगा छुटकारा

दोमुंहे बाल दिखने में खराब लगते हैं और ये बालों को बढ़ने से भी रोकते हैं. डाइट में बदलाव कर और कुछ घरेलू उपाय कर इनसे छुटकारा पाया जा सकता है. दोमुंहे बालों को रोकने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Advertisement
दोमुंहे बालों से पाएं छुटकारा दोमुंहे बालों से पाएं छुटकारा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST
  • दोमुंहे बाल दिखने में लगते हैं खराब
  • बालों को बढ़ने से रोकते हैं स्प्लिट एंड्स
  • घरेलू उपायों से मिलेगा छुटकारा

स्प्लिट एंड्स बालों की खूबसूरती खराब करते हैं और बालों को बढ़ने से भी रोकते हैं. बालों में ये समस्या विटामिन  B3 और  B12 की कमी की वजह से आती है. इसके अलावा हीमोग्लोबिन की कमी और हार्मोन की गड़बड़ी का भी बालों पर असर पड़ता है.  कुछ खास टिप्स अपनाकर बालों के स्प्लिट एंड्स को दूर किया जा सकता है.

Advertisement

हेयर ट्रिमिंग कराते रहें- स्प्लिट एंड्स बालों के अंतिम सिरे पर होते हैं. इन्हें हटाने के लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर बालों की ट्रिमिंग कराते रहें. महीने में एक बार बालों की ट्रिमिंग जरूर कराएं.

ब्लो ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल ना करें- हेयर ड्रायर या कोई भी गर्म मशीन बालों को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं. इनसे निकलने वाली गर्म हवाएं बालों से सारी नमी सोख लेती हैं जिनकी वजह से ये रूखे और बेजान हो जाते हैं. रूखे होने की वजह से बाल दोमुंहे होकर टूटने लगते हैं.

सही डाइट लें- बालों के पोषण के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने खान-पान पर ध्यान दें. आपकी डाइट विटामिन और प्रोटीन से भरपूर होनी चाहिए. बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए डाइट में मछली, सूखे मेवे, एवोकाडो, ओट्स और सोया शामिल करें.

Advertisement

बालों का ज्यादा ट्रीटमेंट ना कराएं- अगर आप बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बार-बार पार्लर जाती हैं तो आप गलत कर रहीं हैं. जरूरत से ज्यादा हेयर ट्रीटमेंट आपके बालों को खराब कर सकता है. पार्लर में किए जाने वाले हेयर ट्रीटमेंट में खूब सारे केमिकल्स का इस्तेमाल होता है जो बालों को नुकसान पहुंचाते हैं. इसकी बजाय आप घरेलू उपाय अपनाएं और बालों में अंडे लगाएं.

कंडीशनर का इस्तेमाल करें- बाल धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं. इससे बालों को कम नुकसान होता है और वो टूटने से बचते हैं. कंडीशनर बालों को हाइड्रेटेड रखता है और दोमुंहा होने से बचाता है.
 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »