प्रेग्नेंट हैं या नई-नई मां बनी हैं तो इस तरह करें हरतालिका तीज व्रत

आज हरतालिका तीज है. अगर अाप प्रेग्नेंट हैं और तीज का व्रत करना चाहती हैं तो किसी भी परेशानी से बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें...

Advertisement
प्रतिकात्मक फोटो प्रतिकात्मक फोटो

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

आज हरतालिका तीज है. अगर अाप प्रेग्नेंट हैं या नई-नई मां बनी हैं और तीज का व्रत करना चाहती हैं तो आप और आपका बच्चा सुरक्ष‍ित रहे इसके लिए व्रत के दौरान इन बातों का ध्यान जरूर रखें.

के दौरान व्रत रखने का फैसला आपकी सेहत को देखने के बाद ही लिया जा सकता है. इसलिए, में मां और बच्चे को व्रत की वजह से होने वाले किसी भी जोखिम से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि डॉक्टर से पहले सलाह ले ली जाए.

Advertisement

अगर आप प्रेग्नेंसी व्रत कर रही हैं तो इन बातों का ख्याल रखें...

1. में फास्ट के दिन चाय या कॉफी ज्यादा न पीयें. इससे आपको डीहाइड्रेशन हो सकता है, जो बच्चे के लिए खतरा बन सकता है. इसलिए ज्यादा से ताजा जूस पीयें और ताजा व साफ फल खाएं.

2. व्रत में मीठी चीजें खा सकते हैं. लेकिन में ज्यादा मीठा खाना बच्चे और मां दोनों के लिए अच्छा नहीं होता. इसलिए इसकी जगह आप फल पर ही निर्भर रहें तो ज्यादा अच्छा है.

3. निर्जला व्रत करने की गलती न करें. ये याद रखें कि आपके साथ आपका बच्चा भी आपके खाने और पीने पर निर्भर करता है. इसलिए व्रत के दौरान नारियल पानी आदि पीते रहें.

4. व्रत के दिन बहुत ज्यादा ना चलें. खासकर लंबी दूरी तक ना जाएं. बाहर तेज धूप में निकलने से बचें.

Advertisement

5. पूजा के लिए लंबी अवधि तक ना बैठे रहें. इससे प्रेग्नेंट महिला को तकलीफ हो सकती है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »