पापा पढ़ाएं तो बेटियां होती हैं इंटेलिजेंट

मैथ्स में लड़कियों का हाथ जरा तंग ही होता है. अगर आपकी बेटी के साथ भी ऐसा है तो उसे अपने पापा से मैथ्स पढ़ने को कहें. क्योंकि पापा जब गणित पढ़ाते हैं और होमवर्क कराते हैं तो बेटी इंटेलिजेंट हो जाती है. ऐसा एक हालिया अध्ययन कहा गया है.

Advertisement
doing homwwork doing homwwork

मेधा चावला

  • नई दिल्ली,
  • 29 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:32 PM IST

वैसे तो होमवर्क कराने की जिम्मेदारी हमेशा मां के पास ही होती है. पर एक हालिया अध्ययन में यह खुलासा किया गया है कि होमवर्क कराने में यदि पिता मदद करे तो बच्चे ज्यादा इंटेलिजेंट होते हैं. खासतौर से बेटियों पर पिता के पढ़ाने का सबसे ज्यादा असर होता है.

यह अध्ययन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के शोधकर्ताओं ने किया है. शोधकताओं का मानना है कि पिता के पढ़ाने का असर बेटे और बेटियों पर अलग-अलग होता है. मैथ्स में कमजोर बेटियां जहां गणित में बेहतर हो जाती हैं, वहीं बेटों की भाषा सुधर जाती है.

Advertisement


शोध में यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यह बात हर पिता पर लागू होती है. चाहे वह कम पढ़ा-लिखा, कम अंग्रेजी जानने वाला हो या ज्यादा पढ़ा-लिखा और अंग्रेजी की अच्छी समझ रखने वाला.

शोधकर्ताओं के मुताबिक दरअसल, एक पिता जब अपनी बेटियों को पढ़ाता है तो उसमें सकारात्मकता बढ़ती है और खुद पर भरोसा भी मजबूत हो जाता है. इसका असर उनकी पढ़ाई की क्षमता पर दिखने लगता है.


आत्मविश्वास बढ़ते ही उनके ग्रेड्स भी सुधरने लगते हैं. दूसरे विषयों में भी उनका प्रदर्शन सुधरने लगता है. वहीं, जो बेटे अपने पिता से पढ़ते हैं, उनकी भाषा और कॉन्फ‍िडेंस में बड़ा परिवर्तन देखा गया है. शोध के दौरान पिता से पढ़ने वाले बच्चों का आत्मविश्वास ऐसे बच्चों के मुकाबले ज्यादा पाया गया, जो अपने पिता से नहीं पढ़ते.

Advertisement


शोध की रिपोर्ट में यह भी खुलासा किया गया है कि जो पिता अपने बच्चों के होमवर्क करने में मदद नहीं करते, उनके बच्चे बड़े होने पर उनसे खुलकर अपनी बात शेयर नहीं कर पाते.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement