आखिर क्यों वजन घटाने के बाद ज्यादातर लोग बदल लेते हैं पार्टनर

स्वीडिश स्टडीज के द्वारा किए गए एक शोध में सामने आया है कि जिन लोगों ने वजन घटाने की सर्जरी की उनमें से ज्यादातर लोगों ने अगर वे सिंगल थे तो पार्टनर बदल लिया और शादीशुदा लोगों ने तलाक ले लिया.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

रोहित

  • ,
  • 29 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:42 PM IST

वजन घटाने के लिए की गई सर्जरी रिश्ते में दरार का कारण बन सकती है. डॉक्टर्स के मुताबिक वो लोग जो बारियाट्रिक सर्जरी कराते हैं उनकी जीवनशैली में परिवर्तन आता है.

स्वीडिश स्टडीज के द्वारा किए गए एक शोध में सामने आया है कि जिन लोगों ने वजन घटाने की सर्जरी की उनमें से ज्यादातर लोगों ने अगर वे सिंगल थे तो पार्टनर बदल लिया और शादीशुदा लोगों ने तलाक ले लिया.

Advertisement

शोध में सामने आया कि जो लोग सिंगल थे उन्होंने ज्यादा पार्टनर बदले. युनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सन के प्रोफेसर डॉ. ल्यूक फंक के मुताबिक वजन घट जाने के बाद लोगों के जीवन में ज़बरदस्त बदलाव देखने को मिल रहे हैं. ज्यादातर लोग अपने रिश्ते बदल लेते हैं.

डॉ. ल्यूक फंक ने बताया कि वजन घटाने के बाद लोग मानसिक तौर पर काफी मजबूत हो जाते हैं और पहले से बहुत बेहतर महसूस करने लग जाते हैं. वहीं कई रिलेशनशिप में ऐसा भी हुआ है कि सर्जरी के बाद रिश्तों में प्रगाढ़ता आई है.

डॉ. ल्यूक फंक ने इसका कारण बताते हुए कहा कि हो सकता है शरीर में मनचाहा बदलाव पाने के बाद लोग नए तरह के रिश्ते के अनुभव का मन करता हो. इसलिए लोग पार्टनर बदल लेते हैं. हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि जरूरी नहीं है कि यह शोध स्वीडन के अलावा अन्य देशों के लोगों के लिए भी प्रासंगिक हो.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement