जब दो में से चुनना हो कोई एक तो...

कॉलेज के दिनों में अक्सर ऐसा होता है कि हमारा दिल किसी को पसंद करता है और हमारा दिमाग किसी और की वकालत करता है. समझ नहीं आता कि दोनों में से किसे चुनें.

Advertisement
कैसे चुनें दो में से एक? कैसे चुनें दो में से एक?

भूमिका राय

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 1:03 PM IST

कॉलेज के दिनों में अक्सर ऐसा होता है कि हमारा दिल किसी को पसंद करता है और हमारा दिमाग किसी और की वकालत करता है. समझ नहीं आता कि किसे चुनें.

दोनों ही पसंद होते हैं, आपके करीब होते हैं और दोनों ही आपको लेकर संवेदनशील होते हैं. कहीं न कहीं आपको इस बात का एहसास भी होता है कि वे आपको बहुत जल्दी प्रपोज भी कर सकते हैं. ऐसे में देर करने में कोई समझदारी नहीं है. आप जितनी जल्दी ये फैसला कर लें, उतना अच्छा रहेगा.

Advertisement

हो सकता है कि आप इस बात से सहमत न हों लेकिन है. इसके अलावा ये टिप्स भी आपके लिए मददगार साबित होंगे. 

1. सबसे पहले तो ये तय करें कि लंबे वक्त के साथी के रूप में आप किसे ज्यादा योग्य मानती हैं. हर रिश्ता समय के साथ बदलता जाता है. जरूरी नही कि जो शख्स आज आप की हर बात को स्वेच्छा से स्वीकार कर लेता हो वो आगे भी ऐसा ही करे. ऐसे में उस शख्स को ही चुनना बेहतर होगा जो अड़ियल न हो और दूसरों को सुनने में भरोसा करता हो.

2. आपके सामने दो विकल्प हैं. ऐसे में दोनों को ज्यादा से ज्यादा समझने की कोशिश करें. उनके बात-व्यवहार पर गौर करें और छोटी-छोटी बातों से दोनों की तुलना करें. आपको आपके सवाल का जवाब मिल जाएगा.

Advertisement

3. ये आपके लिए जिंदगीभर का फैसला है. ऐसे में किसी भी तरह के प्रयोग की गुंजाइश नहीं है. आपके सामने जो लोग हैं दोनों अपने भविष्य को लेकर क्या सोचते हैं, भविष्य को लेकर उनकी क्या योजनाएं हैं, ये सबकुछ जानने की कोशिश करें. सवाल का जवाब तलाशने में मदद मिलेगी.

4. दोनों के व्यवहार का तुलनात्मक अध्ययन जरूर करें. क्या दोनों में से कोई ऐसा है जो आपको लेकर जरूरत से ज्यादा संवेदनशील है? अगर हां तो उस शख्स को चुनना खतरनाक हो सकता है. आमतौर पर ऐसे होता जाता है.

5. क्या उनमें से कोई ऐसा है जो आपकी बाहरी खूबसूरती को नहीं बल्क‍ि आपके टैलेंट को वरीयता देता है? अगर हां तो यही वो शख्स है जो आपका जीवनसाथी बन सकता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »