How To Cut Green Chillies Easily: हरी मिर्च काटने के बाद हाथों में होती है जलन? लगाएं ये चीज; तुरंत मिलेगी राहत

How To Cut Green Chillies Easily: हरी मिर्च काटने के बाद क्या आपके हाथों में भी तेज जलन होती है? अगर हां, तो आप परेशान न हों. इस खबर में हम आपको ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप बिना हाथ जलाए मिनटों में मिर्च काट सकते हैं.

Advertisement
हरी मिर्च काटने के बाद अगर हाथों में जलन होती है तो आप उनमें दही लगा सकते हैं. (Photo: ITG) हरी मिर्च काटने के बाद अगर हाथों में जलन होती है तो आप उनमें दही लगा सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

दाल, सब्जी, चटनी या सलाद का स्वाद अक्सर हरी मिर्च के बिना अधूरा लगता है. हरी मिर्च बोरिंग खाने को भी टेस्टी और स्पाइसी बनाने का काम करती है. लेकिन जितना मजेदार इसका तीखापन होता है, उतनी ही परेशानी इसे काटते समय हो सकती है. जी हां, हरी मिर्च खाने का स्वाद बढ़ाने का काम तो करती है, लेकिन इसे काटना ज्यादातर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है.

दरअसल, कई लोगों को मिर्च काटने के कुछ ही मिनटों बाद उंगलियों और हथेलियों में तेज जलन महसूस होने लगती है, जो घंटों तक बनी रह सकती है. कई बार तो गलती से हाथ आंखों या चेहरे पर लग जाए, तो  ये समस्या और बढ़ जाती है. अगर आप भी हरी मिर्च काटने से सिर्फ इस जलन की वजह से बचते हैं, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप बिना किसी परेशानी के मिर्च काट सकते हैं और हाथों को जलन से भी बचा सकते हैं.

1. मिर्च काटने से पहले हाथों पर लगा लें तेल: हरी मिर्च में कैप्साइसिन नामक एक तत्व होता है, जो जलन पैदा करता है. अगर आप हरी मिर्च को काटने से होने वाली जलन से बचना चाहते हैं तो उन्हें काटने से पहले हथेलियों और उंगलियों पर थोड़ा सा नारियल या सरसों का तेल लगा लें. तेल स्किन पर एक लेयर बना देता है, जिससे मिर्च का तीखापन सीधे हाथों पर असर नहीं कर पाता.

Advertisement

2. चाकू की जगह इस्तेमाल करें कैंची: अगर आप बार-बार मिर्च को हाथ से पकड़कर चाकू से काटते हैं, तो जलन की परेशानी हो सकती है. चाकू की जगह रसोई में रखी कैंची का इस्तेमाल करें. किसी बर्तन या प्लेट के ऊपर मिर्च पकड़ें और सीधे कैंची से काटते जाएं. इससे हाथों का संपर्क कम होगा और काम भी जल्दी पूरा हो जाएगा.

3. काटने के तुरंत बाद अच्छी तरह धोएं हाथ: मिर्च काटने के बाद हाथों को बिना देर किए साबुन और ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें. इससे मिर्च का तीखापन हाथों से साफ हो जाता है. अगर फिर भी हल्की जलन महसूस हो रही हो, तो हाथों पर थोड़ा दही या एलोवेरा जेल लगा सकते हैं. इससे स्किन को ठंडक मिलती है और आराम महसूस होता है.

हरी मिर्च काटते समय अपनाई गई ये आसान ट्रिक्स की मदद से आप हाथों में होनी वाली जलन से बच सकते हैं. अगली बार मिर्च काटने से पहले इन्हें इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »