Snakes in the House: बारिश में सांप घुस चुका है घर के अंदर! इन संकेतों से पहचानें और रहें सावधान

मानसून की बारिश के साथ ही सांपों के घर में घुसने का खतरा भी बढ़ जाता है. अक्सर हमें पता नहीं चलता और सांप घर के किसी कोने में छिप जाते हैं. इस स्टोरी में आप जानेंगे उन संकेतों के बारे में, जिससे आप आसानी से समझ पाएंगे कि सांप घर के अंदर है.

Advertisement
बारिश के मौसम में अधिक सुरक्षा बरतनी होती है. (Photo: AI Generated) बारिश के मौसम में अधिक सुरक्षा बरतनी होती है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:30 PM IST

Snakes in the House: बारिश का मौसम आते ही मौसम सुहाना हो जाता है लेकिन यह मौसम सुरक्षा के नजरिए से काफी अहम होता है. यदि आपने थोड़ी सी भी लापरवाही की तो भयानक जीव आपके घर के अंदर तक घुस सकते हैं. ऐसा ही एक जीव है सांप (Snake). दरअसल, बारिश के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं और सूखी व गर्म जगह की तलाश में घरों का रुख करते हैं.

Advertisement

ऐसे में कई बार सांप घरों में घुसकर ऐसे कोनों में छिप जाते हैं, जहा नजर नहीं पड़ती. ऐसे में अगर आप कुछ संकेतों पर ध्यान दें तो आप समझ जाएंगे कि घर में सांप आ गया है ताकि आप किसी बड़ी घटना से बच सकें.

घर में सांप होने के संकेत

यदि आपको घर में चूहे, छिपकली या छोटे कीड़े अचानक से कम होते दिखे तो यह खतरे की घंटी हो सकती है. सांप मुख्य रूप से चूहों का शिकार करते हैं. इसके अलावा अगर घर में किसी कोने से अजीब सी गंध (मस्क जैसी स्मेल) आ रही है तो सावधान हो जाएं क्योंकि ये सांप की मौजूदगी का संकेत है. 

सांपों की त्वचा का टेक्सचर काफी अलग होता है यदि आपको दीवारों पर या फर्श पर कोई फिसलन वाला निशान या सांप की केचुली दिखे तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज न करें.

Advertisement

सांपों के छिपने की पसंदीदा जगहें

सांप आमतौर पर अंधेरे और नमी वाले कोनों में रहना पसंद करते हैं इसलिए घर के पुराने स्टोर रूम, अलमारी के पीछे, भारी सामान के नीचे या किचन की नमी वाली जगह उनकी पसंदीदा होती हैं क्योंकि वहां नमी रहती है. 

बारिश के दौरान कई बार वे जूते-चप्पलों के रैक, सोफा, हेलमेट आदि में भी घुस जाते हैं इसलिए इन्हें भी समय-समय पर चेक करते रहें.

घर में सांप दिखे तो क्या करें?

यदि आपको आपके घर में सांप दिखे तो सबसे पहले धैर्य रखें. घबराने या चिल्लाने से सांप और भी ज्यादा आक्रामक हो सकता है. सांप से एक सुरक्षित दूरी बनाएं और उस कमरे को तुरंत बंद कर दें ताकि वह बाहर न निकल पाए. इसे खुद पकड़ने या मारने की कोशिश करने की गलती बिल्कुल न करें. तुरंत किसी प्रोफेशनल स्नेक कैचर को कॉल करें.

बचाव के लिए ये कदम उठाएं

घर के आसपास झाड़ियों को बढ़ने न दें और कबाड़ का ढेर जमा न होने दें. खिड़कियों और दरवाजों के नीचे की गैप को बंद रखें. घर में कीटनाशकों का इस्तेमाल करें लेकिन याद रखें कि सबसे बड़ा बचाव जागरूकता ही है.

बारिश के दिनों में अपने घर के कोनों की सफाई पर अधिक ध्यान दें ताकि अनचाहे मेहमानों को घर में रहने का मौका न मिले.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »