Rice Water For Hair: खराब लाइफस्टाइल और प्रदूषण के कारण स्किन से लेकर बाल जल्दी डैमेज हो जाते हैं. लड़का हो या लड़की हर किसी को अपने बाल बहुत पसंद होते हैं और इसकी एक वजह यह भी है कि बालों से सुंदरता को मापा जाता है. महिलाओं की सुंदरता को आज भी उनके लंबे घने बालों से देखते हैं, इस वजह से हेयर ग्रोथ के लिए लोग तरह-तरह की चीजें आजमाते हैं. बालों पर कोई महंगे प्रोडक्ट लोग लगाते हैं, ताकि उनके बाल जल्दी घने और लंबे हो जाएं. मगर ऐसा होता नहीं है, क्योंकि विज्ञापन में भले ही जल्दी बाल बढ़ने की बात बोली जाती है, लेकिन असल में वैसा होता नहीं है.
इतना ही नहीं कई बार तो केमिकल वाले प्रोडक्ट का बालों पर गलत असर भी हो जाता है. इन साइड इफेक्ट्स की वजह से बाल उगने की बजाय तेजी से गिरना शुरू हो जाते हैं. अगर आप लंबे और सिल्की बाल चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी रसोई में रखें चावलों को लेना है. चावल में ऐसे में गुण मौजूद होते हैं, जिनसे बालों की नई ग्रोथ आने में आपको मदद मिल सकती है.
बालों के लिए चावलों का पानी किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है, क्योंकि चावल का पानी (Rice Water) सदियों से एशियाई देशों में बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. खासतौर पर चीन के याओ महिलाओं के लंबे और घने बालों का राज भी चावल का पानी ही माना जाता है. इसमें मौजूद विटामिन B, विटामिन E, अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और साथ ही इसमें पाया जाने वाला इनोसिटोल डैमेज बालों को ठीक करने में कारगार है.
वैसे तो बाजार में भी राइस वॉटर खूब बिकता है, लेकिन घर के बने फ्रेश चावलों का पानी अधिक फायदेमंद होता है. इसे बनाने भी बहुत आसान है और यह बालों के लिए बहुत असरदार नुस्खा भी माना जाता है. आइए जानते हैं कि घर पर चावलों का पानी कैसे बनाते है.
चावल के पानी को बनाने के बाद आप इसे 24 घंटे ढककर कमरे के टेम्परेचर पर रख दें. अगर चावल के पानी से हल्की खट्टी स्मेल आने लगे तो समझ लें यह फर्मेंटेड हो चुका है. इसे लगाने से पहले आप इसमें थोड़ा सादा पानी मिला सकते हैं या फिर इस पानी को बनाते समय ही थोड़ा पानी डाल सकते हैं ताकि ये आसानी से आपके बालों पर स्प्रे हो जाएं.
जिस भी दिन आप शैम्पू करते हैं, उस दिन आप शैम्पू करने के बाद चावलों के पानी को अपने स्कैल्प पर स्प्रे कर लें और 5 से 10 मिनट तक अच्छी तरह से हल्के हाथों से मजाक करें. इसे आप 15 से 20 मिनट तक बालों में लगा छोड़ दें और फिर साफ पानी से हेयर वॉश कर लें. हफ्ते में आप ऐसा 1 से 2 बार करेंगे, तो आपको जल्दी फर्क देखने को मिलेगा. इससे बालों की ग्रोथ के साथ-साथ वो सॉफ्ट और शाइनी भी होते है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क