ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा? बाहर निकल रही है ठंडी हवा, बिना मैकेनिक बुलाए ऐसे चुटकियों में करें ठीक

How To Fix Refrigerator Door: क्या आपके फ्रिज का दरवाजा भी बंद करने के बाद ठीक से नहीं चिपकता या बार-बार खुल जाता है? इससे न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ता है बल्कि खाना भी जल्दी खराब होता है. बिना मैकेनिक बुलाए भी आप आसानी से फ्रिज का दरवाजा ठीक कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आसान तरीके.

Advertisement
फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद ना होने के पीछे रबड़ में हुई गड़बड़ी हो सकती है. (Photo: ITG) फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद ना होने के पीछे रबड़ में हुई गड़बड़ी हो सकती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

गर्मी हो या सर्दी, फ्रिज का इस्तेमाल हर घर में होता है. दूध, सब्जियों से लेकर बचा हुआ खाना और फल तक, कई जरूरी चीजें इसमें रखी जाती हैं. लेकिन कई बार फ्रिज में बहुत सी परेशानियां आती हैं, जो बहुत बड़ा सिरदर्द बन जाती हैं. इन्हीं में से एक फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद ना होना होता है. जरा सोचिए, अगर फ्रिज का दरवाजा बंद करने के बाद भी ठीक से चिपक नहीं रहा या बार-बार खुल जा रहा है, तो क्या होगा? इससे न सिर्फ फ्रिज के अंदर की ठंडक बाहर निकल सकती है, बल्कि उसे ठंडा रखने के लिए ज्यादा बिजली भी खर्च हो सकती है. इतना ही नहीं, फ्रिज में रखा खाना भी जल्दी खराब होने का खतरा रहता है.

Advertisement

अक्सर लोग इस परेशानी को छोटी-मोटी दिक्कत समझकर नजरअंदाज कर देते हैं या सीधे मैकेनिक को बुलाने की सोचने लगते हैं. जबकि कई बार ऐसा होने की वजह बहुत ही मामूली होती है और आप खुद उन्हें आसानी से ठीक कर सकते हैं. आइए जानते हैं फ्रिज का दरवाजा ठीक से बंद न हो तो सीधे मैकेनिक को बुलाने के बजाय क्या करना चाहिए.

1. दरवाजे की रबर पर जमी गंदगी साफ करें: अगर आपने कभी गौर फरमाया हो तो फ्रिज के दरवाजे के चारों तरफ एक रबर की पट्टी लगी होती है, जिसे गैस्केट या डोर सील कहते हैं. इसका काम फ्रिज के अंदर की ठंडी हवा को बाहर निकलने से रोकना है. लेकिन रोजाना इस्तेमाल के दौरान इस पर धूल, चिकनाई और खाने-पीने की चीजों के निशान जम सकते हैं. इससे रबर दरवाजे पर ठीक से चिपक नहीं पाती और ठंडी हवा बाहर निकलने लगती है. यानी फ्रिज की रबर पर जमी धूल-मिट्टी भी फ्रिज का दरवाजा बंद ना होने की वजह हो सकती है.

Advertisement

ऐसी कंडीशन में सबसे पहले रबर की पट्टी को ध्यान से देखें. अगर उस पर गंदगी जमी है, तो गुनगुने पानी में मुलायम कपड़ा भिगोकर उसे अच्छी तरह साफ करें. इसके बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें, ताकि वहां नमी न रहे. अगर रबर फट गई है, अपनी जगह से निकल रही है या खराब हो चुकी है, तो उसे बदलवाना ही सही रहता है.

2. फ्रिज में ठूंस-ठूंसकर सामान न भरें: कई बार फ्रिज का दरवाजा खराब नहीं होता, बल्कि अंदर रखा सामान उसके बंद होने में दिक्कत पैदा करता है. बड़ी बोतलें, डिब्बे, बर्तन या सब्जियों की ट्रे अगर अपनी जगह से बाहर निकली हों, तो दरवाजा पूरी तरह बंद नहीं हो पाता. कई बार फ्रिज के दरवाजे पर रखी बोतलें भी ठीक से फिट न होने के कारण समस्या पैदा करती हैं.

इससे बचने के लिए फ्रिज के अंदर रखे सामान को सही तरीके से ऑर्गनाइज करें. देखें कि कोई डिब्बा, पैकेट या ट्रे दरवाजे से टकरा तो नहीं रही. सामान रखने के बाद दरवाजा बंद करके भी चेक कर लें कि वो ठीक से लग रहा है या नहीं. फ्रिज में जरूरत से ज्यादा सामान भरने से बचें और ठंडी हवा के आने-जाने के लिए भी ठीक जगह रखें.

Advertisement

3. फ्रिज के नीचे की जगह और पैरों को चेक करें: अगर फ्रिज का दरवाजा बार-बार खुल रहा है या अपने आप बंद नहीं हो रहा, तो इसके पीछे फ्रिज का बिगड़ा बैलेंस भी हो सकता है. अगर फ्रिज टेढ़ी या इंबैलेंस जगह पर रखा है, तो दरवाजे के खुलने-बंद होने पर असर पड़ सकता है.

ऐसे में देखें कि फ्रिज सपाट फर्श पर रखा है या नहीं. इसके नीचे लगे एडजस्टेबल पैरों की कंड़ीशन भी चेक कर लें. फ्रिज को सही बैलेंस में रखने से दरवाजे के ठीक से काम करने में मदद मिल सकती है. फ्रिज को सीधा और सही बैलेंस में रखना जरूरी है. इसलिए उसके पैरों को बिना सही जानकारी के खुद से ऊपर-नीचे न करें. अगर फिर भी दरवाजा ठीक से बंद नहीं हो रहा है, तो टेक्नीशियन को बुलाकर चेक करवाएं.

4. दरवाजे के कब्जे ढीले तो नहीं हो गए?
फ्रिज का दरवाजा खोलने और बंद करने में कब्जों यानी हिंज भी बहुत अहम होते हैं. लंबे समय तक इस्तेमाल करने या दरवाजे पर ज्यादा वजन पड़ने से इनमें ढीलापन आ सकता है. इसकी वजह से दरवाजा एक तरफ झुकने लगता है और ठीक से बंद नहीं हो पाता.

अगर दरवाजा बंद करते समय आवाज आती है, उसमें ज्यादा ढीलापन महसूस होता है या वो एक तरफ झुका दिखाई देता है, तो कब्जों को चेक करवाएं. इन्हें कसने या बदलने की जरूरत हो सकती है. खुद से पुर्जे खोलने या रिपेयर करने के बजाय टेक्नीशियन को बुलाना सही रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »