Rajeev Khandelwal Fitness Secret: मूंग की दाल-बाजरे की रोटी...राजीव खंडेलवाल की फिटनेस देख उम्र पहचानना मुश्किल, ये देसी डाइट है वजह

राजीव खंडलवाल का फिटनेस सीक्रेट: 50 की उम्र में भी 30 के दिखने वाले राजीव खंडेलवाल का डाइट प्लान बेहद साधारण और पूरी तरह देसी है, जिसमें जंक फूड के लिए कोई जगह नहीं है. वो क्या खाते हैं, इस बारे में जानेंगे.

Advertisement
राजीव खँडेलवाल ने इंटरव्यू में अपना फिटनेस सीक्रेट बताया है. (Photo: Instagram/Rajeev Khandelwal) राजीव खँडेलवाल ने इंटरव्यू में अपना फिटनेस सीक्रेट बताया है. (Photo: Instagram/Rajeev Khandelwal)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

Rajeev Khandelwal Fitness Secret: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग के कारण पहचान बनाने वाले एक्टर राजीव खंडेलवाल आज भी उतने ही फिट और हैंडसम दिखते हैं, जितने दो दशक पहले थे. उनकी फिटनेस को देखकर असली उम्र का अंदाजा लगाना नामुमकिन हो जाता है. आखिरकार राजीव की इस एवरग्रीन फिटनेस का राज क्या है? एक्टर ने खुद अपनी डाइट और खान-पान की आदतों से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए हैं. राजीव ने बताया कि वह किसी तरह के मुश्किल डाइटिंग प्लान को फॉलो नहीं करते, बल्कि बेहद साधारण देसी खान-पान और लाइफस्टाइल की बदौलत खुद को मेंटेन रखते हैं.

Advertisement

बचपन की आदतें और मां के नुस्खे

राजीव खंडेलवाल का मानना है कि उनकी फिटनेस का सबसे बड़ा क्रेडिट उनकी मां और बचपन की आदतों को जाता है. एक इंटरव्यू में राजीव ने बताया, 'मैं एक्टर हूं इसलिए फिट नहीं हूं, बल्कि मुझे फिटनेस बचपन से ही पसंद है. जब मैं 20 साल का था, तब से मेरी मम्मी मुझे स्प्राउटेड दाल (अंकुरित दाल) और आंवला खिलाया करती थीं.

उस समय तो लगता था कि फल और ये सब चीजें बड़े लोगों का खाना है, लेकिन अब समझ में आता है कि मम्मी वो चीजें क्यों खिलाती थीं. कम उम्र से शुरू की गई अच्छी आदतों का असर आपकी बॉडी और बालों पर बढ़ती उम्र में साफ नजर आता है.'

जंक फूड से बनाई दूरी

आजकल लोग पिज्जा, बर्गर और पैकेट वाले स्नैक्स के दीवाने हैं, लेकिन राजीव इन चीजों से कोसों दूर रहते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें जंक फूड का कभी मन ही नहीं करता. बाजार के स्नैक्स देखकर उन्हें कभी क्रेविंग नहीं होती, बल्कि देसी चीजें देखकर उनका मन मचल जाता है.

Advertisement

राजीव ने कहा, 'मेरा टेस्ट बड ही कुछ ऐसा है कि मुझे बर्गर-पिज्जा अपील नहीं करते. मुझे सड़क किनारे मिलने वाली हरी मूंग की दाल या घर का बना सादा खाना देखकर ही क्रेविंग होती है. मैं किसी चीज की गिरफ्त में नहीं आता, चाहे वो खाना हो या कोई आदत.'

मूंग की दाल और बाजरे की रोटी है फेवरेट ऑपशंस

अपनी पसंदीदा डाइट के बारे में बात करते हुए राजीव ने बताया कि मूंग की दाल, गोभी की सब्जी और बाजरे की रोटी उनका सबसे पसंदीदा खाना है. हैवी चिकन या मटन जैसी चीजें उनके दिमाग में नहीं आतीं.

राजीव को कद्दू की सब्जी भी बेहद पसंद है, जिसकी बेहद आसान रेसिपी (हल्का तेल, नमक और काली मिर्च) उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी और वह काफी वायरल भी हुई थी. राजीव गोवा में अपने घर के गार्डन में उगाई बिल्कुल प्योर और देसी सब्जियां खाना ही पसंद करते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »