Radhika Ambani Birthday: न महंगा गाउन, न हेवी मेकअप! बर्थडे पर राधिका ने पहनी इतनी सस्ती ड्रेस, स्टाफ के सरप्राइज पर खुशी से फूलीं अंबानी बहू

राधिका मर्चेंट ने 16 अक्टूबर को अपना मनाया और इस दौरान उनके स्टाफ ने उन्हें खास सरप्राइज दिया. अपने बर्थडे पर राधिक ने खूबसूरत पोल्का-डॉट ड्रेस पहनी थी जो बहुत महंगी भी नहीं थी. अगर आप भी राधिका के लुक से इंप्रेस्ड हैं तो आप भी इस ड्रेस को खरीद सकते हैं.

Advertisement
राधिका अंबानी ने बर्थडे पर पहनीं सुंदर ड्रेस (Photo: ITG) राधिका अंबानी ने बर्थडे पर पहनीं सुंदर ड्रेस (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

अंबानी परिवार की छोटी बहू और अनंत अंबानी की पत्नी राधिका अंबानी अपनी खूबसूरती, एलीगेंट फैशन सेंस और डाउन-टू-अर्थ स्वभाव के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने 16 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उनके घर और ऑफिस के स्टाफ मेंबर्स ने उन्हें एक बेहद खास और प्यारा सरप्राइज दिया. इस दौरान राधिका बेहद सिंपल और खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं जिसकी कीमत सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. 

Advertisement

राधिका को स्टाफ ने दिया सरप्राइज

अपने स्टाफ द्वारा अरेंज किए गए फूलों से सजे खूबसूरत केक और डेकोरेशन को देखकर राधिका मर्चेंट खुशी से झूम उठीं और बेहद एक्साइटेड नजर आईं. 

राधिका के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए स्टाफ मेंबर्स ने उनके रास्ते में ताजे फूल सजाए और उन पर फूलों की बारिश भी की. इसके अलावा स्टाफ ने फूल और मोमबत्तियों से सजा हुआ एक बेहद खूबसूरत केक भी अरेंज किया जिसे राधिका ने सबके साथ मिलकर काटा.

 

स्टाइलिश पोल्का-डॉट ड्रेस में राधिका मर्चेंट का बर्थडे सेलिब्रेशन
राधिका ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पर ब्राउन एंड व्हाइट पोलका डॉट वाली स्लीवलेस ड्रेस पहनी थी जिस पर वाइट लेस की डिटेलिंग थी. राधिका की यह प्रिंटेड ड्रेस बेहद किफायती और सिंपल समर-वेयर स्टाइल में थी.

इस स्लीवलेस ड्रेस में लाइट V-नेकलाइन, बारीक सफेद लेस के पैनल और पतली स्ट्रैप्स थीं जो उनके लुक को एक रोमांटिक और सोबर लुक दे रही थीं.

Advertisement

यह ड्रेस अपने अलग-अलग पैटर्न और लेस के काम की वजह से काफी खास लग रही थी, जो इसके क्लासिक डिजाइन में एक फेमिनिन टच जोड़ रही थी. नेकलाइन पर लगी लेस ने सबका ध्यान खींचा. 

जबकि कमर के चारों ओर चौड़ा लेस पैनल और किनारों पर की गई डिटेलिंग ने ड्रेस को एक बेहतरीन फिनिश दी गई थी. फर्श तक लंबी और ढीली-ढाली (फ्लोइंग) ड्रेस उनके लुक को और भी एलिगेंट और आरामदायक बना रही थी.

केक और गिफ्ट्स देख खुश हुईं राधिका

ड्रेस की कीमत कितनी है?
अगर आपको राधिका की ड्रेस पसंद आई है और आप जानना चाहते हैं कि इसकी कीमत क्या है तो परेशान न हों. हम आपको बताते हैं कि उनकी यह ड्रेस हिल हाउस (Hill House) ब्रांड की है जिसकी कीमत वेबसाइट पर 29,700 रुपये दी गई है. 

राधिका ने पहनी बजट फ्रेंडली ड्रेस

 

देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन घराने की बहू होने के बावजूद राधिका ने जन्मदिन पर कोई महंगी डिजाइनर ड्रेस नहीं पहनी थी और न ही कोई ज्यादा एक्सेसरीज पहनी थीं. 

राधिका का लुक था बेहद सिंपल

राधिका ने अपनी ड्रेस को ही मुख्य आकर्षण बनाए रखा और इसके साथ सिर्फ हल्के डायमंड स्टड इयररिंग्स पहने थे. राधिका का मेकअप एकदम फ्रेश और नेचुरल था. उनकी त्वचा दमक रही थी, आंखों को हल्का सा हाईलाइट किया गया था और होंठों पर एक हल्का रंग था जो उनके सोबर लुक के साथ बिल्कुल सही लग रहा था.

Advertisement

उन्होंने अपने लंबे और घने बालों को 'हाफ-अप, हाफ-डाउन' स्टाइल में रखा था. सोशल मीडिया पर फैंस राधिका की सादगी और स्टाफ के प्रति उनके प्यार भरे बर्ताव की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »