Isha Ambani Birthday Special: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की लाडली बेटी ईशा अंबानी का आज जन्मदिन है. इस खास मौके पर उनके सबसे करीबी दोस्त और सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी ने एक बेहद अनोखा और मजेदार सरप्राइज देकर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.
ओरी ने ईशा अंबानी को बर्थडे विश करने के लिए 90 के दशक की ब्लॉकबस्टर बॉलीवुड फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के ब्लॉकबस्टर गाने 'ये लड़का है दीवाना' को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से रीक्रिएट किया है. शाहरुख खान और काजोल के इस सदाबहार गाने पर ओरी का यह फनी और फिल्मी अंदाज इंटरनेट पर सामने आते ही वायरल हो गया है.
बेस्टफ्रेंड ईशा अंबानी के लिए स्पेशल गिफ्ट
ओरी ने AI से शाहरुख-काजोल के आइकॉनिक गाने का पूरा रीक्रिएशन किया है. इसमें उन्होंने शाहरुख-काजोल के मूव्स को भी हूबहू रिक्रिएट किया है. इस वीडियो में ओरी शाहरुख खान बनें हैं जबकि उन्होंने ईशा को काजोल वाले रोल में दिखाया है. दो बेस्ट फ्रेंड्स पर फिल्माए गए इस सुपरहिट गाने को मजेदार अंदाज में देख लोग भी काफी एंज्वॉय कर रहे हैं.
ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये रील शेयर करते हुए ईशा अंबानी को जन्मदिन की बधाई दी और अपनी इस दोस्ती को बेहद खास बताया. वीडियो पोस्ट होते ही ये खूब वायरल हो रहा है और लोग इस फनी वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं. ओरी के फैंस भी उनके इस अतरंगी और एंटरटेनिंग अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ईशा और ओरी के बीच है पक्की दोस्ती
ईशा अंबानी और ओरी के बीच काफी पुराना और गहरा बॉन्ड है जिसे वो अक्सर पार्टियों, इवेंट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए जाहिर होता है. ओरी सिर्फ ईशा अंबानी के करीबी दोस्त ही नहीं हैं, बल्कि वो उनके साथ काम भी करते हैं. ओरी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में स्पेशल प्रोजेक्ट्स मैनेजर के पद पर हैं और ईशा अंबानी के रिलायंस रिटेल वेंचर और उनके अंतरराष्ट्रीय फैशन कोलेब्रेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुके हैं.
1998 में आई फिल्म 'कुछ कुछ होता है' जबरदस्त हिट रही थी. इसके सारे गाने भी हिट थे लेकिन 'ये लड़का है दीवाना' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क