Orange Peel Natural Soap: अक्सर रसोई में ऐसी कई चीजें होती हैं, जिन्हें हम बिना सोचे-समझे बेकार समझकर फेंक देते हैं. संतरे के छिलके भी उन्हीं में से एक हैं. संतरा खाया और छिलका सीधा डस्टबिन में डाल दिया, ये हम सबकी आदत बन चुकी है. लेकिन ये आदत आपकी सबसे बड़ी भूल है. दरअसल, संतरे के जिन छिलकों को आप बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, वही आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं.
संतरे के छिलकों में ढेर सारे नेचुरल गुण और जबरदस्त खुशबू छुपी होती है, जो इन्हें गुणकारी बनाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि जिन छिलकों को आप कबाड़ समझते हैं उनसे आप घर पर बढ़िया साबुन बना सकते हैं. जी हां, अगर आप रोज-रोज केमिकल वाले साबुन इस्तेमाल करके थक चुके हैं और कुछ देसी, नेचुरल और खुशबूदार ट्राई करना चाहते हैं, तो संतरे के छिलकों से बना घरेलू साबुन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. इसे घर पर बनाना बिल्कुल आसान है. चलिए जानते हैं कैसे संतरे के छिलके से बनाएं साबुन.
क्यों खास है संतरे के छिलकों से बनी साबुन?
संतरे के छिलकों में खुशबू होती है, जिसकी वजह से इनसे बनी साबुन से अपने हाथ-पैर धोने और नहाने के बाद आपको फ्रेशनेस महसूस होती है. इसके साथ ही ये छिलके स्किन को साफ रखने और फ्रेश बनाए रखने में भी मदद करते हैं.
इस साबुन की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें कोई केमिकल नहीं होता है. इसलिए ये स्किन को नुकसान नहीं पहुंचाता और जलन या रूखापन भी नहीं करता. इसे रोज इस्तेमाल करने पर भी आपकी स्किन सॉफ्ट रहती है और ग्लोइंग भी बनती है.
साबुन बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
संतरे को छिलकों से साबुन बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ती है. इसके लिए आपको
खुशबूदार साबुन बनाने का तरीका
1. संतरे के छिलकों से खुशबूदार साबुन बनाने के लिए सबसे पहले संतरे लें और उनके छिलके उतार लें. इन छिलकों में थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें, ताकि एक स्मूद पेस्ट बन जाए. अब इस पेस्ट को छलनी से छान लें, जिससे मोटे टुकड़े अलग हो जाएं.
2. इसके बाद सोप बेस को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और डबल बॉयलर की मदद से धीरे-धीरे पिघला लें. जब सोप बेस पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें संतरे के छिलकों का छना हुआ मिश्रण डालें और करीब एक मिनट तक अच्छे से चलाएं.
3. अब इस तैयार मिश्रण को सिलिकॉन मोल्ड में डाल दें और लगभग आधे घंटे के लिए छोड़ दें. ठंडा होते ही साबुन जम जाएगा और आसानी से मोल्ड से बाहर निकल आएगा.
4. आपका संतरे के छिलकों से बना होममेड खुशबूदार और नेचुरल साबुन बिल्कुल तैयार है. आप इसे हाथ-मुंह धोने या नहाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. ये न सिर्फ अच्छी खुशबू देता है, बल्कि केमिकल वाले साबुन के मुकाबले ज्यादा नेचुरल और फ्रेश महसूस होता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क