How to make Mint chaas: तड़का पुदीना छाछ बनाते हुए मिलाएं ये एक चीज, मिलेगा ढाबे वाला टेस्ट, लंच बनेगा लाजवाब

How to make Mint chaas: अगर आपको भी गर्मी में खाने के साथ छाछ पीना पसंद है लेकिन आप साधारण छाछ पीकर बोर हो गए हैं तो यहां हम आपको पुदीना मसाला छाछ की रेसिपी बता रहे हैं. छाछ का ये फ्लेवर आपको रेस्ट्रॉन्ट वाली महंगी छाछ का टेस्ट देगा और आपको रिफ्रेश भी रखेगा.

Advertisement
घर पर बनाएं ढाबे वाली पुदीना छाछ (Photo: ITG) घर पर बनाएं ढाबे वाली पुदीना छाछ (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:12 AM IST

गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी के अलावा ऐसी ड्रिंक्स का सेवन जरूर करना चाहिए जो शरीर हो हाइड्रेशन, पोषण और ठंडा रखें. गर्मी में छाछ का भी सेवन बहुत अच्छा रहता है लेकिन अगर आप रोज-रोज वही एक तरह की छाछ पीकर बोर हो गए हैं तो पुदीना छाछ आपके लिए सबसे अच्छी हो सकती है.

पुदीना न केवल ताजगी देता है बल्कि पाचन के लिए भी बेहतरीन है. अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि घर पर बनी छाछ में वह बात नहीं आती जो बाजार की बोतलों या रेस्टोरेंट्स में होती है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं वह एक सीक्रेट चीज, जिसे मिलाते ही आपकी साधारण सी छाछ एक प्रीमियम ड्रिंक में बदल जाएगी.

Advertisement

स्पेशल पुदीना मसाला छाछ बनाने के लिए तैयार कर लें ये चीजें

ताजा दही: 1 कप

ताजे पुदीने के पत्ते: 15-20

हरी मिर्च: 1 छोटी (वैकल्पिक)

काला नमक: आधा चम्मच

ठंडा पानी: 2 कप

सीक्रेट मसाला: 1 चम्मच

सीक्रेट सामग्री: सूखा भुना हुआ जीरा, काली मिर्च और एक चुटकी हींग का ताजा पिसा हुआ मिश्रण.

बनाने का तरीका

सबसे पहले मिक्सर जार में पुदीने के पत्ते, हरी मिर्च और थोड़ा सा दही डालकर स्मूथ पेस्ट बना लें.

अब इसमें बचा हुआ दही, काला नमक, सीक्रेट मसाला और ठंडा पानी डालें.

इसे 30 सेकंड के लिए ब्लेंड करें ताकि ऊपर अच्छा झाग आ जाए.

गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, छाछ पलटें और ऊपर से ताजे पुदीने के पत्ते से सजाकर सर्व करें

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement