Kasturi Haldi Face Pack: पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत! कस्तूरी हल्दी में मिलाकर लगा लें ये चीजें, चेहरे पर आएगा सोने सा निखार

Kasturi Haldi Face Pack: कस्तूरी हल्दी, जिसे जंगली हल्दी भी कहा जाता है, सदियों से भारतीय स्किन केयर में इस्तेमाल होती रही है. आज इस खबर में हम कस्तूरी हल्दी से बने कुछ आसान फेस पैक के बारे में बताएंगे जो ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे.

Advertisement
महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, कस्तूरी हल्दी से पाएं ग्लोइंग स्किन (Photo- Adobe Stock) महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, कस्तूरी हल्दी से पाएं ग्लोइंग स्किन (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:46 PM IST

Kasturi Haldi Face Pack: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे और वह सुंदर दिखे. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर हमारे चेहरे पर पड़ता है. ऐसे में लोग इससे बचने के लिए महंगे  ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद कर सकती हैं.

Advertisement

कस्तूरी हल्दी भी उन्हीं में से एक है. यह स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर उसे साफ, चमकदार और हेल्दी बनाए रखने में मदद करती है. आज हम आपको कस्तूरी हल्दी से बने कुछ आसान फेस मास्क के बारे में बताएंगे जो बेदाग और ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करेंगे.

कस्तूरी हल्दी और चंदन पाउडर 
कस्तूरी हल्दी और चंदन पाउडर से बना यह फेस पैक ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद करता है. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी पाउडर, 1 चम्मच चंदन पाउडर और ताजा टमाटर का रस लें. अब सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें.  इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और 10–15 मिनट तक छोड़ दें. सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें और फिर मॉइस्चराइजर लगाएं. बेहतर रिजल्ट के लिए इस फेस पैक को हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं.

Advertisement

कस्तूरी हल्दी और दही का फेस पैक
कस्तूर हल्दी औऱ दही का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी पाउडर, 1/2 चम्मच दही और 1 चम्मच शहद लें. अब इन सबको मिलाकर पेस्ट बना लें. चेहरे को अच्छे से धोने के बाद इस पैक को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें और फिर मॉइस्चराइजर लगा लें. बेहतर रिजल्ट के लिए इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर करें.

कस्तूरी हल्दी और कच्चे दूध का फेस पैक
कस्तूरी हल्दी और कच्चे दूध से बना यह फेस पैक स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसे बनाने के लिए 1 चम्मच कस्तूरी हल्दी पाउडर, 1 चम्मच कच्चा दूध और 1 चम्मच नारियल तेल लें. अब सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें. चेहरा धोने के बाद इस फेस पैक को त्वचा पर लगाएं और 10–15 मिनट के लिए छोड़ दें.  जब यह सूख जाए, तो ठंडे पानी से धो लें और बाद में मॉइस्चराइजर लगा लें. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल न करें. ग्लोइंग स्किन के लिए इसे हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लगाएं.

Advertisement

इन फेस पैक्स को स्किन पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें. अगर किसी भी तरह की एलर्जी या जलन महसूस हो तो इन्हें चेहरे पर इस्तेमाल न करें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement