Isha Ambani Garba: 'काल के पंजे से माता बताओ, जय मां...' भजन पर ईशा अंबानी ने मां नीता संग किया गरबा, देसी लुक में छाईं, VIDEO

Isha Ambani Garba: अंबानी परिवार के ब्रैंड 'स्वदेश' की पहली सालगिरह और नवरात्रि का जश्न खूब धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर ईशा अंबानी बेहद खूबसूरत आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने अपनी मां नीता के साथ भक्तिभाव से गरबा भी किया.

Advertisement
ईशा अंबानी ने किया गरबा (Photo: ITG) ईशा अंबानी ने किया गरबा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

Isha Ambani Garba: अंबानी परिवार ने नवरात्रि और अपने ब्रैंड 'स्वेदश' की पहली सालगिरह का जश्न एक साथ मनाया. इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार पारंपरिक अंदाज और भक्ति में डूबा नजर आया. 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए इस इवेंट में ईशा एथनिक लुक में नजर आईं. 

इवेंट से सामने आए एक वीडियो में अंबानी फैमिली की बेटी ईशा अपनी मां नीता अंबानी और मेहमानों के साथ गरबा भी करती दिखीं. उनका बेहद खूबसूरत और भक्तिमय गरबा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

Advertisement

इस वीडियो में ईशा बेहद खूबसूरत और हैवी वर्क वाला लहंगा पहने नजर आ रही हैं और सभी के साथ भजन 'काल के पंजे से माता बचाओ, जय मां अष्ट भवानी ' की धुन पर पूरी तरह लीन होकर गरबा करती हुई नजर आ रही हैं. ईशा अंबानी की सादगी और एथनिक ग्रेस की भी खूब तारीफ हो रही हैं.

ईशा का रॉयल एथनिक अवतार 

ईशा अंबानी के आउटफिट में खूबसूरत ब्लाउज और घेरदार स्कर्ट थी. इस ड्रेस में लाइट से लेकर डार्क तक कई रंग थे. इसके ब्लाउज और स्कर्ट पर कढ़ाई से राधा-कृष्ण बनाए गए थे. ढेर सारे रंगों वाला यह लहंगा भारतीय शिल्प कौशल की सुंदरता का जश्न मनाता नजर आया. 

Photo Credit: Instagram@mayyurgirotra

जूलरी भी थी बेहद खास

केवल ड्रेस ही नहीं ईशा की जूलरी में भी सबका ध्यान खींचा जिसमें पारंपरिक भारतीय कारीगरी नजर आई. ईशा ने गले में रंगीन पत्थरों से सजा एक स्टेटमेंट नेकलेस और हेवी झुमके पहने थे.

Advertisement

 

हाथ में कंगन, स्टेटमेंट रिंग और बालों में सुंदर स्टेटमेंट गजरा सेट उनके लुक को और निखार रहे थे. उनका ब्यूटी लुक एथनिक होने के साथ ही काफी मॉर्डन भी था.

ईशा ने लिपस्टिक, गालों पर ब्लश, आईलाइनर और मस्कारा के साथ काफी लाइट मेकअप किया था. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ईशा ने माथे पर छोटी बिंदी भी लगाई थी. ईशा अंबानी के लुक को इंटरनेट पर खूब तारीफें मिल रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »