क्या फ्रिज में रखी गाजर भी जल्दी सड़ जाती है? इन 3 ट्रिक्स से कई हफ्तों तक रहेगी ताजा, पैसे नहीं होंगे बर्बाद

सर्दियों में गाजर की भरमार होती है लेकिन अक्सर ज्यादा मात्रा में खरीदी गई गाजरें जल्दी सूख जाती हैं या काली पड़ने लगती हैं. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी गाजर हफ्तों तक ताजी और लाल बनी रहें तो यहां बताए ट्रिक्स आपके बहुत काम आएंगे.

Advertisement
गाजर को कैसे रखें फ्रेश (Photo: ITG) गाजर को कैसे रखें फ्रेश (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

गाजर एक ऐसी सब्जी है जिसका इस्तेमाल सलाद से लेकर सब्जी और हलवे तक हर चीज में किया जाता है. लेकिन गाजर के साथ सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह बहुत जल्दी अपनी नमी खो देती है और गलने लगती है. कई बार फ्रिज में रखने के बावजूद ये काली पड़ जाती है.

गाजर को स्टोर करने के बेहतरीन तरीके

अगर आप इसे सही तरीके से प्रोसेस करके स्टोर करें तो आप कई हफ्तों बाद भी वही ताजगी और स्वाद पा सकते हैं. आइए जानते हैं गाजर को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के क्या करना चाहिए.

Advertisement

पत्तों को अलग करें 

गाजर खरीदते ही उसके ऊपर लगे हरे पत्तों को तुरंत काट दें. ये पत्ते गाजर की नमी खींच लेते हैं, जिससे गाजर जल्दी सूख जाती है.

पानी में भिगोकर रखें

गाजर को धोकर एक एयरटाइट कंटेनर या जार में रखें और उसमें इतना पानी भरें कि गाजर पूरी डूब जाए. इस जार को फ्रिज में रखें और हर 2-3 दिन में पानी बदलते रहें. गाजर हफ्तों तक कड़क रहेगी.

कागज या अखबार में लपेटें

अगर आप गाजर को सूखा रखना चाहते हैं तो उन्हें अच्छी तरह सुखाकर अखबार या पेपर टॉवल में लपेटकर जिप-लॉक बैग में रखें. यह तरीका एक्स्ट्रा नमी को सोखता है.

धोने के बाद सुखाना जरूरी 

गाजर को स्टोर करने से पहले अगर आप धो रहे हैं तो ध्यान रखं कि वो पूरी तरह सूख गई हों. गीली गाजर फ्रिज में जल्दी सड़ने लगती हैं.

Advertisement

ब्लांचिंग और फ्रीजिंग 

गाजर के टुकड़े काट लें. उन्हें 2 मिनट उबलते पानी में डालें और फिर तुरंत बर्फ वाले ठंडे पानी में. अब इन्हें सुखाकर फ्रीजर बैग में रखें. यह तरीका खूब काम आता है.

बाकी चीजों से दूर रखें

गाजर को सेब या केले जैसे फलों के साथ न रखें. ये फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं जिससे गाजर जल्दी पककर खराब हो सकती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement