Holi Cleaning Hacks: होली को अब बस चंद ही दिन रह गई हैं और होली पर सबसे ज्यादा टेंशन कपड़ों पर रंग लगन की होती है. इस दिन सब लोग एक- दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते हैं और कुछ लोग तो केमिकल वाले हार्ड रंगं से भी होली खेलते हैं.होली के दिन रंग लगाने और उड़ाने में तो बहुत मजा आता है, लेकिन इस दौरान अगर गलती से आपके महंगे कपड़ों पर रंग लग जाए तो पूरा मजा किरकिरा हो जाता है.
होली के दिनों अक्सर ही ऐसा हो जाता है, जिसकी वजह से लोगों को अपने मनपसंद के कपड़े भी कूड़े में फेंकने पड़ जाते हैं. लेकिन अब आपको ऐसा करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है क्योंकि घर पर कुछ आसान तरीकों के जरिए आप अपने कपड़ों पर चढ़ा रंग उतार सकते हैं. आइए जानते हैं वो असरदार ट्रिक्स, जिनका इस्तेमाल प्रोफेशनल लॉन्ड्री वाले भी करते हैं.
होली पर अगर गलती से आपके महंगे कपड़ों पर रंग लग गया है तो सबसे पहले कपड़ों को ठंडे पानी से धोएं,ऐसे कपड़ों को गर्म पानी में नहीं डालना चाहिए. रंग लगे कपड़ों को हमेशा ठंडे बहते पानी के नीचे उल्टी तरफ से धोएं. इससे रंग का बड़ा हिस्सा तुरंत निकल सकता है.
रंग लगे कपड़ों को एक बाल्टी ठंडे पानी में एक कप सफेद सिरका और थोड़ा सा लिक्विड डिटर्जेंट डालकर मिलाएं. दाग वाले कपड़े को इसमें लगभग 30 मिनट भिगोकर रख दीजिए. फिर नॉर्मल तरीके से धो लें, सिरका दाग को तोड़ने में मदद करता है और रंग हल्का कर देता है.
नींबू और बेकिंग सोडा अक्सर ही कपड़ों से दाग हटाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं और यह दोनों रंग के दाग को भी निकालने में काम आ सकते हैं. जिद्दी दाग पर बेकिंग सोडा छिड़कें और उस पर थोड़ा नींबू का रस डालें. फिर कपड़े को हल्के हाथ से रगड़ें और 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद आप कपड़े को ठंडे पानी से धो लें, यह तरीका खासकर सफेद या हल्के रंग के कॉटन कपड़ों के लिए असरदार साबित हो सकता है.
इनके अलावा रंग लगे कपड़ों पर आप सफेद नॉन-जेल टूथपेस्ट को लगाकर हल्के हाथ से ब्रश की मदद से रगड़ें. कुछ देर तक कपड़े पर लगे रहने के बाद इसे आप नॉर्मल तरीके से वॉश कर लें और फिर सुखा लें. टूथपेस्ट वाला नुस्खा छोटे और हल्के दागों के लिए यह तरीका काफी कारगर साबित होता है.
इन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आप अपने महंगे कपड़ों से होली के जिद्दी दागों को आसानी से साफ कर सकते हैं, हालांकि कपड़ों को धूप में सुखाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दाग पूरी तरह गया है या नहीं. अगर दाग बाकी है और आप कपड़े को धूप में सुखा देंगे, तो वह और पक्का हो सकता है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क