How to Remove Dark Lip Corners: होंठों के कोनों का कालापन होगा छूमंतर, रात में घर पर बनाकर लगाएं ये देसी क्रीम, चमक उठेगा चेहरा!

चेहरे पर क्रीम लगाने के बावजूद अगर होठों के किनारों का कालापन नहीं जा रहा है, तो आप घर में मौजूद चीजों से एक घरेलू क्रीम तैयार कर लें. जानिए इसे बनाने का तरीका, इस्तेमाल करने का सही तरीका और लिप्स की देखभाल से जुड़े जरूरी टिप्स इस आर्टिकल में जानें.

Advertisement
लिप के पास डार्कनेस को देसी नुस्खे से कम कर सकते हैं. (PHOTO:AI) लिप के पास डार्कनेस को देसी नुस्खे से कम कर सकते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

Lip Corners Blackness: चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए लोग तरह-तरह की क्रीम लगाते हैं. मगर चेहरे की खूबसूरती में होंठों का अहम रोल होता है, लेकिन कई बार लोग चेहरे की स्किन के लिए तरह-तरह की क्रीम और ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, फिर भी होठों के किनारों का कालापन उनकी खूबसूरती में दाग लगाता है. इससे काफी लोग परेशान होते हैं, क्योंकि लिप्स के साइड में बहुत खराब दिखता है. 

Advertisement

धूप, डिहाइड्रेशन, बार-बार होंठ चाटने की आदत और केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की वजह से लिप्स के आसपास की स्किन धीरे-धीरे डार्क पड़ने लगती है, जिससे चेहरे का निखार भी फीका नजर आने लगता है. मगर इस पर महंगी क्रीम लगाने की बजाय आप नेचुरल नुस्खा ट्राई कर सकते हैं, जिसे बनाना भी आसान है और इसे लगाने से चेहरे पर साइड इफेक्ट्स का खतरा भी कम होता है.

नेचुरल चीजों से तैयार की गई घरेलू क्रीम इस समस्या को कम करने में मदद कर सकती है. आइए आपको इस होममेड क्रीम को बनाने और लगाने का आसान तरीका बताते हैं. 

घर पर ऐसे तैयार करें नेचुरल क्रीम

इस आसान घरेलू क्रीम को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी.

  • 1 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच शहद

इन सभी चीजों को एक साफ कटोरी में डालें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिला लें. कुछ ही मिनटों में यह मिक्सर क्रीम जैसा तैयार हो जाएगा.

Advertisement

इस तरह करें इस्तेमाल

रोज रात सोने से पहले इस क्रीम को होठों के किनारों और आसपास की स्किन पर लगाएं. करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और इसे पूरी रात लगा रहने दें. सुबह साफ पानी से चेहरा धो लें. नियमित इस्तेमाल से त्वचा को नमी मिलती है और डलनेस कम होने में मदद मिल सकती है. 

नारियल का तेल क्यों है फायदेमंद?

नारियल का तेल स्किन को गहराई से मॉइस्चराइज करने में मदद करता है. यह रूखेपन को कम करता है और त्वचा को मुलायम बनाए रखने में भी काम आता है.

एलोवेरा जेल देगा ठंडक और नमी

एलोवेरा जेल में मौजूद गुण त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं, साथ ही यह स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ उसकी प्राकृतिक चमक बनाए रखने में भी मदद करता है.

शहद बढ़ा सकता है चेहरे की चमक

शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है. यह त्वचा को मुलायम बनाने और उसकी नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग नजर आती है.

होठों के कालापन से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

  • दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं.
  • बार-बार होंठ चाटने की आदत से बचें.
  • बाहर निकलते समय SPF युक्त लिप बाम का इस्तेमाल करें.
  • धूम्रपान और तंबाकू से दूरी बनाकर रखें.
  • किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.


कब लें डॉक्टर की सलाह?

Advertisement

अगर होठों के किनारों का कालापन लंबे समय से बना हुआ है या समय के साथ बढ़ता जा रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें. कई बार यह शरीर में पोषण की कमी, एलर्जी या किसी अन्य स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना बेहतर रहेगा.

Disclaimer: यह घरेलू उपाय त्वचा की सामान्य देखभाल के लिए है. इसके परिणाम हर व्यक्ति की त्वचा के प्रकार के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. अगर इस्तेमाल के बाद जलन, खुजली या एलर्जी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें और डॉक्टर से सलाह लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »