अलमारी और किचन की दराजों में लग गई दीमक? महंगा तेल नहीं, अपनाएं ये 6 आसान घरेलू हैक्स; मिलेगा छुटकारा

मॉनसून में नमी बढ़ने की वजह से अलमारी, किचन की दराज और लकड़ी के फर्नीचर में दीमक और सीलन की समस्या बढ़ सकती है. जानिए 6 आसान होम हैक्स, जिनकी मदद से आप नमी, बदबू और दीमक से अपने फर्नीचर को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं.

Advertisement
बारिश के मौसम में बढ़ती नमी के कारण लकड़ी की अलमारियों में दीमक लग जाती है. (Photo: ITG) बारिश के मौसम में बढ़ती नमी के कारण लकड़ी की अलमारियों में दीमक लग जाती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:17 AM IST

बरसात का मौसम जितना सुहावना लगता है, उतना ही घर के लिए कई परेशानियां भी लेकर आता है. पानी भरने से लेकर कपड़े ना सूखने तक कई तरह की परेशानियों के साथ ही एक परेशानी लकड़ी का फर्नीचर खराब होने की भी होती है. लगातार बारिश और हवा में बढ़ी नमी का सबसे ज्यादा असर अलमारी, किचन की दराज और लकड़ी के फर्नीचर पर पड़ता है. धीरे-धीरे इनमें सीलन जमने लगती है, बदबू आने लगती है और यही नमी फफूंदी और दीमक के पनपने की सबसे बड़ी वजह बन जाती है. अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए, तो दीमर आपके महंगे लकड़ी के फर्नीचर को पूरी तरह खराब कर देती है.

Advertisement

ऐसे में लोग दीमक का तेल बाजार से खरीदकर लाते हैं, जो बहुत महंगा होता है. हालांकि, हर बार इस समस्या से बचने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं होती है. कुछ आसान आदतें और छोटे-छोटे होम हैक्स अपनाकर भी आप अलमारी और किचन की दराज को सीलन, बदबू और दीमक से सुरक्षित रख सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 6 आसान और असरदार उपाय, जो मॉनसून में आपके घर की लकड़ी की चीजों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करेंगे.

1. पानी का लीकेज तुरंत ठीक कराएं: अगर रसोई की सिंक, पाइप या दीवार से पानी लीक कर रहा है तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए. लगातार लीकेज से अलमारी और दराज के अंदर नमी बढ़ जाती है, जो दीमक को पनपने का मौका देती है.

2. अलमारी और दराज में हवा आने दें: अलमारी और रसोई की दराज हमेशा बंद रखने से अंदर सीलन जमा हो सकती है. रोज कुछ देर के लिए इन्हें खोल दें ताकि ताजी हवा अंदर जा सके. कमरे में एग्जॉस्ट फैन नमी कम करने में मदद करता है.

Advertisement

3. नमी सोखने वाली चीजें रखें: अलमारी या दराज में सिलिका जेल के पैकेट, एक्टिवेटेड चारकोल या कैल्शियम क्लोराइड जैसे मॉइस्चर एब्जॉर्बर रखें. ये एक्स्ट्रा नमी को सोख लेते हैं और सीलन बनने से रोकते हैं.

4. लकड़ी को सुरक्षित रखें: अगर आप घर में नई अलमारी या किचन कैबिनेट बनवा रहे हैं तो ऐसी प्लाई चुनें, जो पानी से जल्दी खराब ना पाए. इसके साथ ही लकड़ी पर वार्निश या एंटी-टर्माइट कोटिंग करवाने से भी दीमक लगने का खतरा काफी कम हो जाता है.

5. धूप दिखाएं और नमी दूर करें: अलमारी में रखे सामान को समय-समय पर बाहर निकालकर धूप लगाना भी बहुत जरूरी है. अगर घर में बहुत ज्यादा नमी रहती है तो डिह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे सीलन और बदबू दोनों कम होती हैं.

6. समय-समय पर जांच करते रहें: अलमारी और दराज में लकड़ी का बुरादा, छोटे-छोटे छेद, फफूंदी या अजीब सी बदबू दिखे तो तुरंत ध्यान दें. शुरुआती समय में समस्या पकड़ लेने से दीमक और सीलन को बढ़ने से रोका जा सकता है. जरूरत पड़े तो प्रोफेशनल पेस्ट कंट्रोल की मदद लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »