How to make Sindoor at home: भारत में महिलाओं के लिए करवा चौथ का खास महत्व होता है, इस दिन वो अपने पति की सलामती के लिए निर्जला व्रत करती हैं. इसके साथ ही इस दिन सुहागन महिलाएं नए-नए कपड़े पहनती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं. बिंदी, चूड़ी, मंगलसूत्र के अलावा सिंदूर का खास महत्व होता है.
मगर बाजार में मिलने वाले सिंदूर में भी मिलावट की वजह से उसे लगाने से महिलाओं के मांग में खुजली, रेडनेस या फिर बाल हटने की समस्याओं का सामना करना पड़ा है. मगर आप ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर पर मिनटों में सिंदूर बना सकते हैं और इसके लिए आपको किसी महंगे सामान की भी जरूरत नहीं है. बस आपको आपकी रसोई में मौजूद कुछ चीजों की जरूरत होगी.
कथावाचक पुंडरीक गोस्वामी की पत्नी रेणुका गोस्वामी ने इंस्टाग्राम पर घर पर सिंदूर बनाने का आसान तरीका बताया है, जिसे फॉलो करके आप भी मिनटों में सिंदूर तैयार कर सकते हैं.
सिंदूर बनाने के लिए सामग्री
सिंदूर बनाने का आसान तरीका
एक प्लेट में हल्दी, बेकिंग सोडा और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. जब सारी चीजें अच्छे से मिल जाए तो मिश्रण को सुखाने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए. जब तक उसका कलर बदलर मैरून नहीं हो जाता है.
इस तरीके से लगाएं ये घरेलू सिंदूर
सिंदूर को जब आप अपनी मांग में भरे तो पहले इसमें कुछ बूंदें गुलाब जल की डाल दें और फिर इसे अपनी मांग में भर लें.
सबसे अच्छी बात यह है कि घर की नेचुरल चीजों से बनने वाला यह सिंदूर केमिकल फ्री होता है और इस वजह से इसे लगाने से किसी तरह का कोई समस्या नहीं होती है और ना ही स्किन में जलन होती है. इसलिए अब बाजार से महंगा सिंदूर खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि घर पर ही इस सिंपल तरीके से तैयार कर सकते हैं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क