Sabudana Halwa: न होगा चिपचिपा और न गिलगिला! पहली बार साबूदाना का हलवा बना रहे लोग अपनाएं ये ट्रिक, बनेगा दानेदार और रसीला

Sabudana Halwa: अगर आप भी व्रत में साबूदाना का हलवा बनाने का सोच रहे हैं तो यहां हम आपको इसकी परफेक्ट रेसिपी बता रहे हैं जिससे ये बिलकुल दानेदार बनेगा.

Advertisement
साबूदाना का हलवा (Photo: ITG) साबूदाना का हलवा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

Sabudana Halwa: नवरात्रि, एकादशी या किसी भी फलाहारी व्रत के दौरान साबूदाने से बनी चीजें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. अक्सर लोग साबूदाने की खिचड़ी, वड़ा या खीर तो आसानी से बना लेते हैं, लेकिन जब बात साबूदाने के हलवे की आती है, तो पहली बार बनाने वाले लोग थोड़ा हिचकिचाते हैं.

कई लोगों की शिकायत होती है कि पकाते समय साबूदाना कड़ाही के तले में चिपक जाता है, लसदार हो जाता है या हलवा एकदम गिलगिला बन जाता है. लेकिन अगर आप साबूदाना भिगोने की सही क्रोनोलॉजी और उसे देसी घी में भूनने की आसान ट्रिक अपनाएं, तो आपका हलवा एकदम मोती जैसा दानेदार, रसीला और मुंह में घुल जाने वाला बनेगा. यह हलवा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ व्रत में दिनभर आपको एनर्जेटिक भी रखता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि!

Advertisement

सामग्री:

1 कप साबूदाना (मध्यम आकार का)

3/4 कप चीनी या गुड़ का पाउडर (स्वादानुसार)

3-4 बड़े चम्मच शुद्ध देसी घी

2 कप उबला हुआ गुनगुना दूध या पानी

1/2 छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर

10-12 काजू, बादाम और पिस्ता (बारीक कटे हुए)

1 बड़ा चम्मच किशमिश

चुटकीभर केसर के धागे (2 चम्मच गर्म दूध में भीगे हुए)

बनाने का तरीका :

साबूदाने को 2-3 बार पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उसका सारा स्टार्च निकल जाए. अब बर्तन में साबूदाना रखें और सिर्फ उतना ही पानी डालें जिससे साबूदाना डूब जाए (साबूदाने के स्तर से आधा इंच ऊपर पानी). इसे 4-5 घंटे के लिए ढककर छोड़ दें. भिगोने के बाद साबूदाना एकदम सॉफ्ट और खिला-खिला हो जाएगा.

एक कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी गर्म करें. इसमें कटे काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सुनहरा होने तक भूनकर एक कटोरी में निकाल लें.

Advertisement

अब उसी कड़ाही में 2 चम्मच देसी घी और डालें. भीगा हुआ खिला-खिला साबूदाना कड़ाही में डालें और मध्यम-धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 4-5 मिनट तक भूनें. (जैसे-जैसे साबूदाना भुनेगा, उसका रंग ट्रांसपेरेंट/पारदर्शी होने लगेगा और दाने आपस में बिल्कुल नहीं चिपकेंगे).

जब दाने ट्रांसपेरेंट दिखने लगें, तो इसमें 2 कप गुनगुना दूध (या पानी) और केसर वाला दूध डालें. आंच धीमी रखकर अच्छे से मिलाएं और ढककर 2-3 मिनट पकने दें जब तक कि साबूदाना दूध सोख न ले.

जब हलवा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं. चीनी पिघलने पर हलवा एकदम रसीला और चमकदार दिखने लगेगा.

अब भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और 1 चम्मच देसी घी ऊपर से डालकर अच्छी तरह मिलाएं. 1 मिनट धीमी आंच पर पकाकर गैस बंद कर दें. तैयार है आपका बिना चिपचिपा वाला एकदम दानेदार साबूदाना हलवा!

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »