Gujarati Khichu Gatte Recipe: शाम को नाश्ते में चावल के आटे से बनाएं गुजराती खींचू-गट्टे, चाय का स्वाद हो जाएगा दोगुना, नोट करें रेसिपी

शाम की हल्की भूख या सुबह के नाश्ते के लिए चावल के आटे से बना गट्टे स्टाइल गुजराती खींचू एक बेहतरीन, स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन है. बिना डीप फ्राई किए भाप में पकने वाला यह स्नैक बेहद कम तेल में आसानी से तैयार हो जाता है, इसे गरमा-गरम चाय या चटनी के साथ सर्व करें. आइए आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं.

Advertisement
चावल के आटे गट्टे बना सकते हैं. (PHOTO:AI) चावल के आटे गट्टे बना सकते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST

Gujarati Khichu Gatte Recipe: सुबह और शाम के नाश्ते में कुछ टेस्टी और चटपटा खाने का मन करता है. मगर रोज-रोज समोसा-नमकीन खाना भी अच्छा नहीं लगाता है और यह हमारी सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता है. शाम की भूख के लिए गुजराती स्नैक्स से बढ़िया कुछ नहीं हो सकता है, एक तो यह आसानी से बन जाता है. 

Advertisement

चावल के आटे से बनने वाले खींचू गुजरात में अक्सर बनाया जाता है, लेकिन इस गुजराती डिश में आप राजस्थानी तड़का लगा सकते हैं. राजस्थानी गट्टे तो आपने खाए होंगे,लेकिन क्या आप जानते हैं कि बेसन की जगह आप चावल के आटे से बनने वाले खींचू को गट्टे स्टाइल में बना सकते हैं. निशा मधुलिका ने अपने यूट्यूब पर गट्टे स्टाइल में गुजराती खींचू बनाने का आसान तरीका बताया है, जिसे आप भी शाम के नाश्ते के लिए बना सकते हैं. 

गट्टे स्टाइल खींचू के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • चावल का आटा – 1 कप
  • पानी – 2 कप
  • काला नमक – 3-4 छोटी चम्मच
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट – 1 छोटी चम्मच
  • अजवाइन – ½ छोटी चम्मच
  • जीरा – ½ छोटी चम्मच
  • तिल – 2 छोटी चम्मच
  • तेल – 1 छोटी चम्मच + गट्टे पर लगाने के लिए
  • बेकिंग सोडा – ¼ छोटी चम्मच
  • पापड़ खार – ¼ छोटी चम्मच (ऑप्शनल)
  • हरा धनिया – 2-3 छोटी चम्मच, बारीक कटा हुआ
  • मूंगफली का तेल – 2 छोटी चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स – स्वादानुसार
  • कश्मीरी लाल मिर्च – 1 चुटकी
  • नींबू का रस – 1-2 छोटी चम्मच
  • तिल – 1 छोटी चम्मच

गट्टे स्टाइल खींचू बनाने का तरीका 

Advertisement
  1. 2 कप पानी पतीले में गर्म करने के लिए रखें, उसमें 3 से 4 छोटा चम्मच काला नमक, अदरक और हरी मिर्च पेस्ट, आधी छोटी चम्मच अजवाइन, जीरा, दो छोटी चम्मच तिल, एक छोटी चम्मच तेल अब पानी को मसालों के साथ तीन से चार मिनट तक उबालने दें.
  2. जब पानी को उबलते हुए 4 मिनट हो जाए तो इसमे एक चौथाई छोटी चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. अगर आपके पास पापड़ खार हो तो वो भी डाल सकते हैं. फिर दो से तीन चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ मिलाएं. 
  3. इसमें उबाल आ जाए तो अब फ्लेम को एकदम लो कर लीजिए. अब 1 कप चावल का आटा डालिए और मिलाते जाइए. धीमी फ्लेम इसे कुक करते हुए पूरा अच्छे तरीके से मिला लिया, इसे मिलाते हुए अच्छा स्मूथ डो बन जाएगा. फ्लेम को बंद करके इसे 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ दीजिए. 
  4. अब सारे पेस्ट को प्लेट में निकाल दीजिए और उसमें एक चम्मच तेल मिलाकर अच्छा डो तैयार कर लीजिए. अब एक लोई को उठाकर उसका रोल बना लें और इस तरह रोल बना ले.
  5. अब स्टीमर वाली छलनी में थोड़ा तेल लगाएं और फिर एक करके सारे रोल्स इसके अंदर रखकर स्टीम करने के लिए रख दीजिए. जब ये भाप में पक जाए तो थोड़ी देर ठंडा करने के बाद इनको गट्टे की शेप में काट लें.
  6. पैन में 2 छोटी चम्मच मूंगफली का तेल गर्म करने के लिए रखें, जब तेल हल्का गर्म हो जाए तो इसमें 1 छोटी चम्मच तिल डाल दीजिए. 1 मिनट बाद ही सारे गट्टे मिलाकर चलाएं. 
  7. इसके बाद ऊपर से चिल्ली फ्लेक्स, एक चुटकी कश्मीर लाल मिर्च और बारीक कटा धनिया पत्ती डालकर मिक्स करके लो फ्लेम पर पकाएं. आखिर में नींबू का रस मिलाकर टेस्ट को बढ़ाएं. 

इस तरीके से परोसें गट्टे स्टाइल खींचू

Advertisement

गट्टे स्टाइल गुजराती खींचू को आप गरमा-गरम चाय या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. खट्टी-मीठी चटनी के साथ इनका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है और उनको आप बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए भी पैक कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »