How to Make Rajasthani Bafla Bati: घर पर बनेगी हलवाई जैसी राजस्थानी 'बाफला बाटी', ट्राई करें ये रेसिपी, भूल जाएंगे दाल-बाटी!

दाल बाटी की तरह ही राजस्थान में बाफला बाटी खूब खाई जाती है और अगर आप भी अलग-अलग डिश खाना पसंद करते हैं. यह डिश को आसान रेसिपी से बिना की मेहनत के घर पर राजस्थानी स्टाइल में बना सकते हैं. इसे आप किसी फंक्शन-पार्टी में भी बना सकते हैं, यह आपके मेहमानों का दिल खुश कर देगी.

Advertisement
देसी घी और मसालों से बाटी का स्वाद बढ़ता है. (PHOTO:ITG/AI) देसी घी और मसालों से बाटी का स्वाद बढ़ता है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:59 PM IST

Rajasthani Bafla Bati recipe: भारत के हर प्रदेश की एक स्पेशल डिश होती है और उसे खाने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. अमृतसरी छोले-कुलचे, दिल्ली के छोले भटोरे, मुंबई का वाडा पाव, हैदराबाद की बिरयानी और राजस्थान की दाल-बाटी चूरमा जैसी डिशेज बहुत फेमस हैं. राजस्थान की वीर गाथाओं के साथ-साथ वहां का राजसी खाना भी लोगों को अपनी तरफ खूब अट्रैक्ट करता है. 

Advertisement

राजस्थान और मालवा की पारंपरिक डिश बाफला बाटी की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो अपने देसी स्वाद और घी से भरी खुशबू के लिए बेहद मशहूर है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट बाफला बाटी जब देसी घी में डुबोकर परोसी जाती है, तो इसका टेस्ट हर किसी का दिल जीत लेता है. अगर आप भी घर पर होटल जैसी लाजवाब बाफला बाटी बनाना चाहते हैं, तो ये आसान रेसिपी ट्राई करके देख सकते हैं. 

बाफला बाटी बनाने के लिए ये चीजें लीजिए

  • 2 कप आटा
  • 1/4 कप सूजी
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी
  •  1.5 छोटा चम्मच सौंफ
  • 1.5 छोटा चम्मच अजवाइन
  • 2 छोटा चम्मच साबुत धनिया
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • एक चुटकी बेकिंग सोडा
  • देसी घी
  • नमक

इस तरीके से बनाएं बाफला बाटी 

  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा, सूजी और बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. अब इसमें हल्दी, नमक, सौंफ, अजवाइन और हल्का कुटा हुआ साबुत धनिया डालकर मिलाएं.
  2. इन सबके बाद इसमें देसी घी और एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं
  3. फिर गुनगुने पानी से सख्त आटा गूंथ लें और उसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर साइड में रख दें. इसके बाद आटे की मिडियम आकार की गोल बाटियां बना लें.
  4. एक बड़े भगोने में पानी उबालने रख दीजिए  और तैयार बाटियों को उसमें डालकर 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब बाटियां ऊपर तैरने लगें, तो उन्हें निकाल लें.
  5. अब इन उबली हुई बाटियों को कड़ाही में धीमी आंच पर गोल्डन और कुरकुरा होने तक सेक लें.
  6. आखिर में गर्मागर्म बाटियों को देसी घी में डुबोकर दाल, लहसुन की चटनी और गुड़ के साथ मजे से सबको परोसे.

दाल बाटी से कैसे है अलग?

Advertisement

बाफला बाटी का टेस्ट एक तो नॉर्मल दाल-बाटी से थोड़ा अलग और ज्यादा रिच होता है, क्योंकि इसे पहले उबाला जाता है और फिर धीमी आंच पर पकाया जाता है. इससे इसके अंदर का हिस्सा बेहद सॉफ्ट और बाहर का हिस्सा हल्का कुरकुरा बनता है. 

घर पर कैसे आएगा शाही टेस्ट 

घर पर बनने वाली राजस्थानी डिश बाफला बाटी में असली शाही स्वाद नहीं आ पाता है, लेकिन टेंशन लेने की बात नहीं है. इसके लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि धीमी आंच पर पकी, देसी घी में डूबी और मसालों की शानदार खुशबू से भरपूर बाफला बाटी का असली टेस्ट उसके मसालों और सही टेक्सचर में छिपा होता है.

  • इस रेसिपी में साबुत धनिया, सौंफ और अजवाइन का इस्तेमाल इसे बेहद खास बना देता है, इसलिए इन चीजों को स्किप न करें. 
  • बाफला बाटी को उबालने के बाद उन्हें पूरी तरह सूखने दें और फिर घी में तलें या ओवन में सेकें, इससे वे ज्यादा खस्ता बनती हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement