How to Make Pudina Sattu Drink: चिलचिलाती गर्मी और लू ने कर दिया हाल-बेहाल? घर पर बनाएं पुदीना-सत्तू का ठंडा-ठंडा शरबत, स्वाद ऐसा कि लोग भी पूछेंगे रेसिपी

How to Make Pudina Sattu Drink: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और अंदर से ठंडा रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. ऐसे में पुदीना और सत्तू का शरबत एक बेहतरीन देसी विकल्प है जो न केवल लू से बचाता है बल्कि आपको एनर्जी भी देता है.

Advertisement
ऐसे बनाएं सत्तू-पुदीना का शरबत (Photo: ITG) ऐसे बनाएं सत्तू-पुदीना का शरबत (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

How to Make Pudina Sattu Drink: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने उत्तर भारत समेत पूरे देश में हाल-बेहाल कर रखा है. ऐसे में शरीर में पानी की कमी और कमजोरी महसूस होना आम बात है. अगर आप भी इस चिलचिलाती धूप में खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखना चाहते हैं तो पुदीना-सत्तू का शरबत आपके लिए रामबाण साबित हो सकता है.

Advertisement

यह शरबत न सिर्फ आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है बल्कि पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसका चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

पुदीना-सत्तू शरबत की रेसिपी के लिए आपको चाहिए होंगी ये चीजें
सत्तू (जौ या चने का): 4 बड़े चम्मच

ताजा पुदीना पत्तियां: 15-20 (पिसी हुई)

ठंडा पानी: 2 गिलास

भुना जीरा पाउडर: 1 चम्मच

काला नमक: स्वादानुसार

नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच

बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया: सजाने के लिए (वैकल्पिक)

बर्फ के टुकड़े

बनाने का तरीका 

एक बड़े बर्तन में सत्तू निकालें और उसमें थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि गुठलियां न रहें.

अब इसमें पिसा हुआ पुदीना या पुदीने का पेस्ट मिलाएं. पुदीने की ताजगी इस शरबत के स्वाद को दोगुना कर देती है.

Advertisement

इसमें काला नमक, भुना जीरा पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

अब बाकी बचा हुआ ठंडा पानी इसमें डालें और अच्छे से चलाएं.

गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, ऊपर से शरबत डालें और पुदीने की पत्तियों या बारीक कटे धनिये से सजाकर ठंडा-ठंडा सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement