Natural Shampoo: महंगे और केमिकल से भरे शैंपू को कहें बाय, घर पर 20 रुपये के रीठा और गुड़हल से बनाएं नेचुरल शैंपू, बालों रहेंगे घने और लंबे

How to Make Hibiscus Shampoo: अगर आप भी बाजार के महंगे शैंपू खरीदते हैं तो अब रुक जाएं क्योंकि यहां हम आपको घर पर ही नेचुरल और हर्बल शैंपू बनाने का तरीका बता रहे हैं जिसके लिए आपको बहुत तामझाम करने की जरूरत नहीं है. बस रीठा और गुड़हल के फूलों से आप ये हर्बल शैंपू बना सकते हैं.

Advertisement
रीठा और गुड़हल का शैंपू (Photo: ITG) रीठा और गुड़हल का शैंपू (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:00 PM IST

आजकल बाजार में मिलने वाले महंगे शैंपू और हेयर प्रोडक्ट्स में ढेर सारे हार्मफुल केमिकल्स (जैसे सल्फेट और पैराबेन) होते हैं, जो बालों को अंदर से कमजोर बना देते हैं. इससे बाल झड़ने, समय से पहले सफेद होने और बेजान होने लगते हैं. अगर आप भी केमिकल-फ्री और मजबूत बाल चाहती हैं तो दादी-नानी के जमाने का यह पारंपरिक तरीका अपना सकती हैं. रीठा और गुड़हल के फूल का यह नेचुरल कॉम्बिनेशन बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. रीठा बालों की गहराई से सफाई करता है और गुड़हल उन्हें मुलायम, घना और चमकदार बनाता है. आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की सबसे आसान विधि. 

Advertisement

सामग्री:

10-12 सूखे हुए रीठा (बीज निकाले हुए)

5-6 ताजे या सूखे गुड़हल के फूल 

4-5 गुड़हल के पत्ते (ऑप्शनल)

3-4 गिलास पानी

1 बड़ा चम्मच शिकाकायी पाउडर या आंवला पाउडर (अगर उपलब्ध हो)

बनाने का तरीका

रीठे के बीज निकालकर उसे और गुड़हल के फूलों को रातभर के लिए 3-4 गिलास पानी में भिगोकर एक बर्तन में रख दें.

सुबह उसी पानी के साथ बर्तन को गैस पर रखें और धीमी आंच पर 15-20 मिनट तक अच्छी तरह उबालें, ताकि रीठा और गुड़हल के सारे पोषक तत्व पानी में घुल जाएं.

जब मिश्रण पककर थोड़ा गाढ़ा हो जाए और रीठा नरम पड़ जाए, तो गैस बंद कर दें. इसे ठंडा होने दें और फिर हाथों से अच्छी तरह मसलकर (मैश करके) छान लें. (आप चाहें तो इसका फेनदार और स्मूथ लिक्विड अलग कर लें).

Advertisement

आपका होममेड नेचुरल हर्बल शैंपू तैयार है! बाल धोते समय इसे गीले बालों पर लगाएं, हल्के हाथों से स्कैल्प की मालिश करें और 2-3 मिनट छोड़ने के बाद सादे पानी से धो लें.

इस प्राकृतिक शैंपू को आप किसी एयरटाइट बोतल में भरकर फ्रिज में 1 हफ्ते तक सुरक्षित रख सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »