Homemade Rangoli Colours: बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं... दिवाली पर घर में रखी चीजों से बनाएं रंगोली के 7 खूबसूरत रंग

इस दीपावली महंगे और केमिकल वाले रंगों पर पैसे खर्च करने के बजाय घर पर ही रसोई की चीजों से नेचुरल रंगोली कलर्स बनाएं. हल्दी और चावल के आटे का इस्तेमाल करके आप सुरक्षित, इको-फ्रेंडली और सुंदर रंग तैयार कर सकते हैं, जिससे आपकी त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.

Advertisement
घर पर रंगोली के रंग बना सकते है. (PHOTO:AI) घर पर रंगोली के रंग बना सकते है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

How to Make rangoli Colors: दीपावली के दिन रंगोली बनाना बहुत शुभ माना जाता है और इसलिए लोग अपने दरवाजे और कमरों के बाहर रंगोली बनाते हैं. दिवाली के आसपास बाजारों में रंगोली के कलर्स खूब महंगे भी बिकने लगते हैं, मगर हर बार मार्केट से ही खरीदकर रंगों को लाने की जरूरत नहीं है. बल्कि आप घर में रखी चीजों से ही नेचुरल रंग बना सकते हैं और इनको बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगती है. 

Advertisement

रंगोली के कलर्स का पैकेट त्योहार के आसपास 100-200 रुपये के करीब बिकता है और इस वजह से कई बार लोग रंगोली नहीं बनाते हैं. लेकिन इस बार आप घर में रखी चीजों से घर पर रंगोली के रंग बना सकते हैं. जो आपके बहुत काम आएंगे और एक इसने आपके हाथों पर भी कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है. आइए आपको घर पर आसानी से रंगोली के रंग बनाने का सिंपल तरीका बताते हैं, इनके लिए आपको अलग से ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

हल्दी से बनाएं पीला रंग

रंगोली में पीला रंग काफी खूबसूरत लगता है. इसे बनाने के लिए आपको रसोई में रखी हल्दी की जरूरत होगी. एक कटोरी में हल्दी पाउडर लें और उसमें थोड़ा सा चावल का आटा या मैदा मिला दें. इससे हल्दी का रंग हल्का हो जाएगा और रंगोली बनाने के लिए काफी मात्रा में पाउडर भी तैयार हो जाएगा. आप इसमें थोड़ा सा बेसन भी मिला सकते हैं.

Advertisement

चुकंदर से तैयार करें गुलाबी रंग

अगर आप रंगोली में गुलाबी या हल्का लाल रंग चाहते हैं तो चुकंदर आपके काम आ सकता है. इसके लिए चुकंदर को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें. अब इस रस को चावल के आटे में थोड़ा-थोड़ा मिलाएं. मिश्रण को अच्छी तरह सुखा लें और फिर गांठें हटाकर छान लें. इससे आपको गुलाबी रंग का पाउडर मिल जाएगा. ध्यान रखें कि रंगोली में इस्तेमाल करने से पहले यह पूरी तरह सूखा होना चाहिए.

पालक से बनाएं हरा रंग

हरा रंग तैयार करने के लिए पालक की पत्तियां इस्तेमाल कर सकते हैं. पालक को अच्छी तरह धोकर उसका रस निकाल लें. अब इस रस को चावल के आटे में मिलाकर धूप में अच्छी तरह सुखाएं. सूखने के बाद इसे छान लें. इससे हल्का हरा रंग तैयार हो जाएगा. आप चाहें तो हरे रंग के लिए सूखी पत्तियों का बारीक पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

कॉफी से बनाएं भूरा रंग

रंगोली में भूरा रंग भरने के लिए कॉफी पाउडर एक अच्छा विकल्प है. इसके लिए कॉफी पाउडर में थोड़ा सा चावल का आटा या मैदा मिला दें. इससे रंग की मात्रा बढ़ जाएगी और रंगोली बनाना भी आसान होगा. हल्के और गहरे भूरे रंग के लिए कॉफी और आटे का अनुपात बदल सकते हैं.

Advertisement

केसरिया रंग के लिए इस्तेमाल करें कुमकुम

अगर आप रंगोली में केसरिया या लाल रंग चाहते हैं तो घर में रखे कुमकुम का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे चावल के आटे में मिलाकर हल्का रंग तैयार किया जा सकता है. हालांकि, इसके लिए ऐसा कुमकुम इस्तेमाल करें जो त्वचा के संपर्क के लिए सुरक्षित हो और उसमें हानिकारक केमिकल न हों.

सफेद रंग के लिए लें चावल का आटा

रंगोली में सफेद रंग का इस्तेमाल डिजाइन को उभारने के लिए किया जाता है. इसके लिए आपको बाजार से कुछ खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद चावल के आटे या बारीक पिसे चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे छानकर इस्तेमाल करें, ताकि रंगोली में सफाई से डिजाइन बनाया जा सके.

नीले रंग के लिए इस्तेमाल करें अपराजिता के फूल

नीला रंग तैयार करने के लिए अपराजिता के फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है. फूलों को सुखाकर बारीक पीस लें और फिर चावल के आटे में मिलाएं. इससे हल्का नीला रंग मिल सकता है. हालांकि, इसका रंग प्राकृतिक होने की वजह से हल्का हो सकता है.

रंगोली के रंग बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  1. सब्जियों और फूलों से तैयार रंगों को अच्छी तरह सुखाने के बाद ही इस्तेमाल करें.
  2. गीले रंग जल्दी खराब हो सकते हैं और उनमें नमी रह सकती है.
  3. रंग बनाने के लिए साफ बर्तन और सूखी सामग्री का इस्तेमाल करें.
  4. किसी भी सामग्री से एलर्जी हो तो उसे इस्तेमाल करने से बचें. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »