How to make protein dosa: आलू वाला मसाला डोसा बहुत खा लिया, अब बनाएं प्रोटीन से भरपूर मूंग दाल का क्रिस्पी डोसा, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

मसाला डोसा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन अगर आप उसमें थोड़ा सा ट्विस्ट देकर उसे और ज्यादा क्रिस्पी और प्रोटीन से भरपूर बनाना चाहते हैं तो मूंग दाल और चावल का यह कॉम्बिनेशन एकदम परफेक्ट है.

Advertisement
ऐसे बनाएं मूंग दाल डोसा ऐसे बनाएं मूंग दाल डोसा

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST

साउथ इंडियन फूड की बात आते ही सबसे पहले दिमाग में क्रिस्पी और गरमा-गरम डोसे का नाम आता है. आमतौर पर घरों में उड़द दाल और चावल का इस्तेमाल करके ट्रेडिशनल मसाला डोसा बनाया जाता है लेकिन बार-बार एक ही स्वाद खाकर मन थोड़ा भर जाता है. इसके अलावा जो लोग अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए सिर्फ चावल का डोसा सही विकल्प नहीं है. इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं स्वाद और सेहत का अनोखा संगम यानी मूंग दाल और चावल का क्रिस्पी डोसा. यह फाइबर और न्यूट्रिशन से भरपूर है, पचाने में बेहद आसान है और इसका लाजवाब क्रिस्प हर किसी को दीवाना बना देता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि.

Advertisement

सामग्री 
बिना छिलके वाली पीली मूंग दाल: 1 कप

चावल (कोलम या बासमती टुकड़ा): 1/2 कप

हरी मिर्च: 2

अदरक: 1 इंच का टुकड़ा

हींग: एक चुटकी

नमक: स्वादानुसार

बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और कद्दूकस किया पनीर: गार्निशिंग के लिए (ऐच्छिक)

तेल या घी: डोसा सेकने के लिए

बनाने की विधि 
सबसे पहले मूंग दाल और चावल को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. इसके बाद दोनों को एक साथ 4-5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें.

भीगी हुई दाल और चावल का पूरा पानी निकाल लें. इसे मिक्सर जार में डालें और साथ में हरी मिर्च, अदरक, हींग और बहुत थोड़ा सा पानी डालकर एकदम महीन और चिकना (स्मूथ) पेस्ट पीस लें.

इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकालें. अब इसमें स्वादानुसार नमक डालें और अच्छी तरह फेंट लें. बैटर की कंसिस्टेंसी बिल्कुल नॉर्मल डोसा बैटर जैसी होनी चाहिए (न ज्यादा गाढ़ी, न ज्यादा पतली). इसे 10 मिनट के लिए सेट होने दें.

Advertisement

एक नॉन-स्टिक डोसा तवा मध्यम आंच पर गर्म करें. तवे पर थोड़ा सा पानी छिड़क कर उसे सूती कपड़े या टिशू पेपर से पोंछ लें ताकि तवे का तापमान सेट हो जाए.

अब आंच को धीमा करें और तवे के बीच में एक बड़ा चमचा बैटर डालें. चमचे की मदद से बैटर को अंदर से बाहर की ओर गोल घुमाते हुए पतला और पेपर जैसा फैलाएं.

डोसे के किनारों पर और बीच में थोड़ा सा तेल या घी लगाएं. आंच को मध्यम से तेज करें और डोसे को तब तक सिकने दें जब तक कि वह नीचे से सुनहरा और क्रिस्पी न दिखने लगे.

जब डोसा किनारा छोड़ने लगे, तब ऊपर से बारीक कटा प्याज, हरा धनिया और कद्दूकस किया हुआ पनीर छिड़कें (अगर आप प्लेन रखना चाहते हैं तो ऐसे ही फोल्ड कर लें). डोसे को मोड़ लें और गरमा-गरम नारियल की चटनी और सांबर के साथ सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »