How To Make Butter: बाजार का मिलावटी महंगा बटर छोड़िए, घर पर बनाएं डिब्बा भरके शुद्ध और देसी मक्खन

How To Make Butter: अगर आप भी अपने घर में शुद्ध मक्खन बनाना चाहते हैं तो यहां हम आपको बिना झंझट घर पर एक दम शुद्ध मक्खन बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं.

Advertisement
घर पर बनाएं शुद्ध मक्खन (Photo: ITG) घर पर बनाएं शुद्ध मक्खन (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:22 PM IST

बाजार में मिलने वाले महंगे और मिलावटी बटर के सेवन से बच्चों और बड़ों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर आप भी शुद्धता की तलाश में हैं और चाहते हैं कि बिना ज्यादा झंझट के घर पर ही डिब्बाभर शुद्ध मक्खन निकल आए, तो अब आपको घंटों मलाई फेंटने या मिक्सी चलाने की कोई जरूरत नहीं है. दादी-नानी के बताए इस खास और आसान तरीके से आप दूध की मलाई से बिना किसी परेशानी के ढेर सारा शुद्ध और क्रीमी मक्खन तैयार कर सकती हैं. खास बात यह है कि इससे मक्खन के साथ-साथ शुद्ध छाछ भी मिल जाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि!

Advertisement

सामग्री:

10-12 दिनों की इकट्ठा की हुई दूध की मलाई

1-2 कप ठंडा बर्फ वाला पानी

चुटकी भर नमक (अगर आप साल्टेड बटर बनाना चाहती हैं)

बनाने की शॉर्ट विधि:

मलाई तैयार करें: रोज उबलने वाले दूध से निकलने वाली मलाई को इकट्ठा करके फ्रिज या फ्रीज़र में स्टोर कर लें. मक्खन बनाने से 2 घंटे पहले मलाई को फ्रिज से बाहर निकालकर नॉर्मल तापमान पर रख लें.

मलाई फेंटें (मास्टर ट्रिक): मलाई को एक बड़े बर्तन या पतीले में डालें. अब व्हिस्कर, मथानी या चम्मच की मदद से इसे 5-7 मिनट तक लगातार एक ही दिशा में फेंटें. कुछ ही देर में मलाई हल्की होकर फटने लगेगी और उसका टेक्सचर बदलने लगेगा.

बर्फ का पानी मिलाएं: जब मलाई से दानेदार मिश्रण अलग होने लगे, तब इसमें 1-2 कप ठंडा बर्फ वाला पानी मिला दें. (ठंडा पानी डालने से मक्खन तुरंत तैरकर ऊपर आ जाता है और छाछ नीचे बैठ जाती है).

Advertisement

मक्खन अलग करें: हाथों या कलछी की मदद से तैरते हुए सारे मक्खन को समेटकर एक अलग बर्तन में निकालते जाएं. मक्खन को 1-2 बार सादे ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें ताकि उसका बचा हुआ दूध निकल जाए.

स्टोर करें: तैयार है आपका एकदम शुद्ध, क्रीमी और घर का बना मक्खन! इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख 1-2 हफ्ते तक इस्तेमाल कर सकती हैं. पीछे बचा हुआ पानी स्वादिष्ट छाछ है, जिसका उपयोग कढ़ी या पीने में कर सकती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »