Lauki ki Kheer: न चीनी, न मावा, गर्मी में लंच में बनाएं मीठी-मीठी लौकी की खीर, स्वाद ऐसा कि पड़ोसी भी पूछेंगे रेसिपी

गर्मियों के मौसम में अगर कुछ मीठा खाने का मन करे तो लौकी की खीर बेहतरीन ऑप्शन है. यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद ठंडी और फायदेमंद मानी जाती है. यहां हम आपको इसकी रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
ऐसे बनाएं लौकी की खीर (Photo: ITG) ऐसे बनाएं लौकी की खीर (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

How to make Lauki ki Kheer: चिलचिलाती गर्मी के मौसम में अक्सर कुछ मीठा और ठंडा खाने का मन करता है लेकिन कैलोरी और चीनी की चिंता हमें रोक देती है. ऐसे में लौकी की खीर एक बेहतरीन विकल्प है. लौकी अपनी ठंडी तासीर के लिए जानी जाती है जो पेट को राहत देने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेटेड भी रखती है.

अगर इस खीर को बिना चीनी के गुड़ या खजूर के साथ बनाया जाए तो यह न केवल स्वादिष्ट बल्कि बेहद पौष्टिक भी हो जाती है. आइए जानते हैं वह खास रेसिपी जिसे खाकर हर कोई आपसे इसकी विधि पूछने लगेगा.

Advertisement

लौकी की खीर के लिए तैयार कर लें ये चीजें
1 मध्यम आकार की लौकी (कद्दूकस की हुई), 1 लीटर फुल क्रीम दूध, 1/2 कप गुड़ का पाउडर या खजूर का पेस्ट, बारीक कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता), आधा चम्मच इलायची पाउडर और 1 चम्मच घी.

बनाने का तरीका

सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें और इसका एक्स्ट्रा पानी निचोड़ दें.

एक कड़ाही में घी गर्म करें और कद्दूकस की हुई लौकी को 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर भूनें ताकि इसका कच्चापन निकल जाए.

अब एक दूसरे भारी तले के बर्तन में दूध उबालें. जब दूध थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तो इसमें भुनी हुई लौकी डाल दें.

इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक लौकी नरम न हो जाए और दूध आधा न रह जाए.

Advertisement

अंत में इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें. ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, किशमिश और खजूर की मिठास भी खुद ब खुद खीर को मीठा कर देती है जो आपको बिना चीनी भी मीठा टेस्ट देगी.

जब खीर पूरी तरह पक जाए और गैस बंद कर दें. तब थोड़ा ठंडा होने पर ही इसमें गुड़ का पाउडर या खजूर का पेस्ट मिलाएं गरम दूध में गुड़ डालने से दूध फट सकता है. आपकी ठंडी-ठंडी सेहतमंद खीर तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement