Kathiyawadi Sev Tamatar: रोज की दाल खाकर हो गए बोर? लंच में बनाएं चटपटी काठियावाड़ी सेव टमाटर सब्जी

Kathiyawadi Sev Tamatar: अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह की दाल या सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको काठियावाड़ी सेव टमाटर की चटपटी सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं. इसे बनाना आसान है और खाने में भी ये जबरदस्त होती है.

Advertisement
काठियावाड़ी सेव टमाटर (Photo: ITG) काठियावाड़ी सेव टमाटर (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:16 PM IST

ऐसा हर किसी के साथ है जब रोज-रोज एक ही तरह की दाल और सूखी सब्जियां खाकर मन भर जाता है और फिर ऐसे में ज्यादातर लोग बाहर से खाना मंगाने लग जाते हैं लेकिन बाहर का खाना महंगा होने के साथ ही अनहेल्दी भी होता है. ऐसे में आज हम आपकी ये परेशानी दूर कर रहे हैं और आपको एक ऐसी चटपटी सब्जी की रेसिपी बता रहे हैं जिसे अगर आपने एक बार बना लिया तो आप बाहर का खाना मंगाना भूल जाएंगे.

Advertisement

गुजरात के पारंपरिक स्वाद वाली काठियावाड़ी सेव टमाटर की सब्जी की रेसिपी अपने खट्टे-मीठे और तीखे स्वाद, गाढ़ी ग्रेवी और ऊपर से क्रंची सेव से भरपूर होती है. इसका मिक्स टेस्ट ही इस सब्जी को बेहद खास बनाता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा झंझट नहीं होती और यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

सामग्री:
मोटे वाले सेव (गाठिया या रतलामी सेव) - 1 कप

टमाटर (बारीक कटे हुए) - 4-5 मध्यम आकार के

प्याज (बारीक कटा हुआ) - 1 बड़ा (वैकल्पिक, पारंपरिक रूप से कई लोग बिना प्याज के भी बनाते हैं)

लहसुन-अदरक का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच

हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - 2

तेल या घी - 3 बड़े चम्मच

राई और जीरा - आधा-आधा छोटा चम्मच

Advertisement

हींग - एक चुटकी

हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर (कश्मीरी) - 1 छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - 1 बड़ा चम्मच

गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच

बेसन - 1 छोटा चम्मच (ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए)

कसूरी मेथी - 1 छोटा चम्मच

हरा धनिया (बारीक कटा हुआ) - गार्निशिंग के लिए

नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि:
एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें. उसमें राई, जीरा और हींग का तड़का लगाएं. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें.

अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्चापन दूर होने तक भूनें. इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक डालकर मसालों को अच्छे से तेल छोड़ने तक पकाएं.

कड़ाही में कटे हुए टमाटर डालें और तब तक पकाएं जब तक टमाटर पूरी तरह गल न जाएं और तेल अलग न होने लगे. ग्रेवी को रिच और गाढ़ा बनाने के लिए इस स्टेज पर 1 छोटा चम्मच भुना हुआ बेसन मिला सकते हैं.

अब इसमें डेढ़ से दो कप पानी डालकर ग्रेवी में अच्छा उबाल आने दें.

ग्रेवी उबलने के बाद इसमें कसूरी मेथी और गरम मसाला मिलाएं.

गैस बंद करने से ठीक 1-2 मिनट पहले मोटे वाले सेव ग्रेवी में डालें और हल्के हाथों से मिला लें. सेव डालने के बाद सब्जी को ज्यादा देर न उबालें, वरना सेव गल जाएंगे.

Advertisement

ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर गरमागरम काठियावाड़ी सेव टमाटर की सब्जी को बाजरे की रोटी, फुल्का या पराठे के साथ परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »